
tea samosas
जबलपुर। नगर निगम के सियासी मैदान में उतरे उम्मीदवार जीत के लिए हर पैंतरा आजमा रहे हैं। जनता के बीच अपनी बात रखने के लिए फिल्मी धुनों से लेकर भजनों की धुन पर तैयार गीतों के माध्यम से अपनी बात रखने पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के दौर से लेकर उनके चाय-नाश्ता पर भी खर्च कर रहे हैं। एक्सपेंडिचर मॉनिटङ्क्षरग सेल उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रख रही है। एक्सपेंडिचर मॉनिटङ्क्षरग सेल की ओर से महापौर प्रत्याशियों की ओर से अब तक खर्च की गई राशि के ब्यौरे के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशी जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 4 लाख 20 हजार रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ता,स्नैक्स पर सबसे ज्यादा राशि खर्च की है।
तीन उम्मीदवारों के खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नही
निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रकुमार गोस्वामी व राजकुमार त्रिपाठी ने अब तक 20-20 हजार रुपए चुनाव में खर्च किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार राजेश सेन ने 17 हजार रुपए खर्च किए हैं। जनता दल यूनाइटेड के विनोद कुमार पटेल ने 12 हजार रुपए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। बसपा के प्रत्याशी लखन अहिरवार, स्मार्ट इंडिया पार्टी के प्रत्याशी सचिन गुप्ता, निर्दलीय शशि स्टेला ने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया है।
डॉ. जामदार ने खर्चे पौने दो लाख, रैली, सभा, फ्लैक्स पर खर्च हुई ज्यादा राशि
चुनावी खर्च के मामले में दूसरे पायदान पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार हैं। उन्होंने अब तक 1 लाख 82 हजार रुपए खर्च किए हैं। वाहन, फ्लैक्स, रैली, सभा पर सबसे ज्यादा राशि खर्च की है। चुनावी खर्च के मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रश्मि पोर्ते 43 हजार रुपए खर्च के साथ तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने वाहन और फलैक्स पर ज्यादा राशि खर्च की है।
Published on:
28 Jun 2022 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
