5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

sex worker लडक़ी की दर्दनाक दास्तां, मां ने ढकेल दिया था देह व्यापार में

मासूम थी तभी बेटी को मां ने कोठे पर बेच दिया , १२ साल बाद वापस आई घर

2 min read
Google source verification
minor girl sex worker : sold by her mother

minor girl sex worker : sold by her mother

जबलपुर। बच्चियों, युवतियों, महिलाओं के साथ होनेवाले अत्याचार लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं किसी मासूम को उसके पिता ही अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं तो किसी युवती को उसका पति दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा है। और तो और ममता और प्यार के लिए जानी जाती मां ही जरा से लालच में अपनी बेटी को शारीरिक शोषण करनेवालों के सुपुर्द कर रही है। ऐसी ही एक युवती की दर्दनाक दास्तां सुनकर हर कोई सिहर उठा। युवती ने कई साल तक मजबूरी में अपने शरीर बेचा और जब अपने शहर वापस लौटी तो पता चला कि उसकी मां ही उसके लिए यह पाप कर गई थी।


पुलिस ने कराया मुक्त
जबलपुर की रहने वाली की युवती को गत दिनों पुलिस ने नागपुर से देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया। २४ साल की यह युवती यहां करीब १२ साल से कैद थी और शारीरिक शोषण का शिकार हो रही थी। अचानक एक दिन उसे जबलपुर का एक युवक मिला तो उसने अपनी आपबीती बताई। युवक ने लडक़ी के परिजनों को तलाश कर युवती के देह कारोबारियों की कैदर में होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की सहायता से उसे मुक्त कराया।


मासूम बन गई सेक्स वर्कर
वापस आई युवती ने बताया कि उसकी ही मां ने नागपुर के कोठे में उसे बेच दिया था। लडक़ी लगातार 12 साल तक वहां शोषण का शिकार होती रही। बताया जा रहा है कि उसके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसकी मां पढ़ाई-लिखाई के नाम पर नागपुर ले गई और एक जगह बैठाकर भाग गई। उसे देह व्यापार करनेवालों ने फंसा लिया था , मजबूरी में वह यह काम करने लगी। पुलिस के अनुसार अब सेक्स वर्कर की मां की मौत हो चुकी है । बेटी को बेचने के बाद मां पति को भी छोडक़र भाग गई थी और करीब पांच साल पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस युवती के भरण-पोषण के उपाय तलाश रही हे।