22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : ‘भाजपा का मजाक उड़ाने वालों को आ गई सद्बुद्धि, किसानों को डिफाल्टर बनाने वालों को डिफाल्टर बनाएं’

-किसानों को डिफाल्टर बनाने वालों को डिफाल्टर बनाएं, - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चीचली में की जनसभा

less than 1 minute read
Google source verification
f-wsrliayae8opm.jpg

mp election 2023

नरसिंहपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा के चीचली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 में किसानों को डिफाल्टर करने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में डिफाल्टर बना दें। उन्होंने 2003 का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य का क्या हाल बना रखा था, यह सबके ध्यान में है। भाजपा ने राज्य को बीमारू से बाहर निकालकर विकास को आगे बढ़ाया।

नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जहां आती है, वहां वंशवाद, भ्रष्टाचार, अनाचार, महिला उत्पीडऩ आता है। भाजपा विकास लेकर आती है, सशक्तिकरण होता है और गरीबों का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले जात में न पांत में का नारा दिया था और अब जाति की बात करने लगी है। ओबीसी का मुद्दा उठाना उसके अंदर का डर है। कांग्रेस कभी भी ओबीसी वर्ग की हितैषी नहीं रही है।

अब रामभक्त हो गए

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने दावा किया कि यूपीए की सरकार के समय वाल्मीकि रामायण और राम को काल्पनिक बताया गया था। अब वही रामभक्त बन रहे हैं। भाजपा का भी मजाक उड़ाते थे। अच्छा है उन्हें सद्बुद्धि आ गई है। अब ऐतिहासिक जानकारी भी हासिल कर लें।