
mp election 2023
जबलपुर. जिले की आठों विधानसभाओं में कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां मतदाताओं को मतदान के लिए कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ेगा तो कुछ केंद्रों में मतदाता संख्या कम होने के कारण तय समय के पूर्व ही मतदान पूरा हो सकता है। जिले की आठ विधानसभा में मतदान केन्द्रों में नजर डाली जाए तो केंट विधानसभा के एक केंद्र में सर्वाधिक 1709 मतदाता हैं तो सबसे कम मतदाता की संख्या सिहोरा के एक मतदान केन्द्र में हैं। यहा मात्र 155 मतदाता हैं।
13 बूथ ऐसे जहां काफी संख्या
जिले की आठों विधानसभाओं में कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां संख्या 15 सौ तक है। इनकी संख्या लगभग 13 है। 44 बूथ 14 सौ मतदाता वाले हैं तो 114 में पुरुष एवं महिला मतदाताओं की संख्या 12 सौ है। सबसे ज्यादा बूथ एक हजार मतदाता वाले मतदान केंद्रों की है। वहीं 20 बूथ ऐसे हैं जहां 300 तक मतदाता हैं। ज्ञात हो कि जहां मतदाता कम हैं वहां मतदान का काम जल्दी हो जाता है। वहीं ज्यादा संख्या वाले केंद्रों में देर लगती है। इसलिए प्रयास होता है कि एक केंद्र पर 15 सौ तक मतदाता हों।
आंकड़ों की जुबानी
मतदात - मतदान केंद्र
1000-1700 - 659
500-999 - 1360
150-499 - 100
केंट और पूर्व में एक-एक केंद्र में 1500 मतदाता
केंट विधानसभा के अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 195 और पूर्व विधानसभा का मतदान केंद्र 235 ऐसा है जहां 15 सौ से अधिक मतदाता हैं। ऐसे में यहां पर पूरे समय तक मतदान चल सकता है। आमतौर पर मतदाताओं की संख्या 15 सौ से अधिक होने पर मतदाताओं को दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाता है। या फिर उप केंद्र स्थापित होता है। ज्यादा संख्या होने के कारण ही दो उपकेंद्र बनाए गए हैं। इसलिए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढकऱ 2132 हो गई है।
पश्चिम, पनागर सिहोरा में कम
कम मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र पश्चिम विधानसभा, पनागर और सिहोरा विधानसभा में हैं। यहां 300 से लेकर 400 तक पुरुष और महिला मतदाता हैं। इन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा मतदाता वाले केंद्र भी आते हैं।
Published on:
14 Nov 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
