8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: युवाओं के मन की बात: स्वरोजगार को मिले बढ़ावा तो युवाओं का रुके पलायन

जनसभा में युवाओं और बुजु्र्गों ने रखे विचार...

2 min read
Google source verification
assembly_elections_in_mp.jpg

जबलपुर महानगर की शक्ल ले रहा है लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के दूसरे महानगरों की बराबरी नहीं कर पा रहा है। विकास जारी है परंतु आज शहर के लिए सबसे बड़ा मुद्दा यहां से युवाओं का रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन है। इससे घर में बुजुर्ग सदस्य ही ’यादा रह रहे हैं। शहर के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने पत्रिका जनसभा के तहत शनिवार को गुलौआ चौक में संवाद में ये विचार रखे।सभी का कहना था कि शहर में उद्योगों की स्थापना होना चाहिए। स्वरोजगार के लिए अवसर हो ताकि युवाओं का पलायन रूके। शहर के युवा जो महानगर जा रहे हैं उनमें से 70 फीसदी युवा अपने घर वापस नहीं आते। जिस शहर में वे नौकरी करते हैं वहीं रहने लगते हैं।

महानगरों से एयर कनेक्टिविटी बढ़े

महानगरों के लिए नियमित एयर कनेक्टविटी नहीं है। ब्रजेश केसरवानी ने जबलपुर से महानगरों के लिए नियमित फ्लाइट सुविधा की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के कई शहरों में आने-जाने में दो दिन का समय लग जाता है। इस स्थिति में लोग समय बचाने फ्लाइट से आना जाना पसंद करते हैं इसलिए जबलपुर के साथ ही देश के सभी प्रमुख महानगरों और शहरों के लिए नियमित फ्लाइट होनी चाहिए।ये सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

कॉलोनियों में बढ़ें सुविधाएं

संजीवनी नगर विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि जबलपुर विकास प्राधिकरण ने कॉलोनियों को स्थानांतरित कर दिया है लेकिन नगर निगम के पास स्थानांतरण के बाद कॉलोनियों में सुविधाएं नहीं बढाई गई। तिवारी का कहना है सुबह से सफाई, पार्किंग जैसी समस्यायों से जूझना पड़ता है।

त्यौहारी बाजारों के लिए बाजार बने

घनश्याम अग्रवाल ने पर्व के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर सडक़ पर लगने वाले जाम से परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसमी बाजार के लिए सरकार को शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में एक बाजार बनाना चाहिए। जहां पार्किंग हो। इससे व्यवस्थित क्षेत्रों जाम से निताज मिल सकेगा।

ये मुद्दे भी सामने आए

बीडी साहू ने कहा कि नर्मदा तट तिलवाराघाट अव्यवस्थित हो गया है। गोलबाजार में बनी स्मार्ट सडक़ को आए दिन किसी न किसी छोर से खोदा जा रहा है। ओमप्रकाश सोडानी ने सडक़ पर लग रहे सब्जी बाजार की अव्यवस्थाओं व गुलोैआ ताल में लगने वाले जाम पर नाराजगी जताई। सुनील वर्मा ने कहा कि शहर के कई मार्गों से कार से निकलना मुश्किल है। इस मौके पर यशोदा रैकवार,आयुषी, आकृति, क्षितिज मेहरा, बलदाउ लोधी सहित अन्य सदस्यों ने भी विचार रखे।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: कई सीटों पर वोटकटवा का खतरा टला, सीधे मुकाबले से रोचक होंगे चुनाव