10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार का बजट तैयार, नहीं पड़ेगी टैक्स की मार, होंगी नई घोषणाएं

एमआईसी की बैठक में लगेगी मुहर, फिर सदन में पेश होगा बजट

2 min read
Google source verification
budget 2018

2017-18 presented in State Assembly

जबलपुर. नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट लगभग तैयार हो गया है। अगले माह सदन में बजट पेश होने से पहले इस पर एमआईसी मुहर लगाएगी। यह बजट महापौर स्वाति गोडबोले का चौथा बजट होगा। चुनावी साल होने के कारण इस बार निगम का बजट राहतकारी होगा। महापौर कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकती हैं। पिछले बजट में प्रॉपटी टैक्स व जलशुल्क में 20-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी से शहरवासियों को बड़ा झटका लगा था। लाइसेंस शुल्क भी काफी बढ़ा दिया गया था। इस बार ये बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।

READ MORE- सूर्य ग्रहण के बाद इन चार राशियों पर होगी जबरदस्त धन बरसा, हो जाएंगे मालामाल

बैठक का इंतजार
नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त के कार्यालय ने बजट का खाका तैयार कर लिया है। विभागों ने भी अपने लेखा-जोखा के साथ ही डिमांड तैयार कर ली हैं। अपर आयुक्त वित्त के कार्यालय द्वारा तैयार किए गए आंकिक बजट में विभागीय बजट को मर्ज कर निगमायुक्त कार्यालय भेजा जाएगा। इसके लिए विभागीय बैठक होना है, लेकिन पूरा निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में जुटा है। नगर सरकार ने पिछली बार जारी वित्तीय वर्ष २०१७-१८ के लिए १० अरब ६१ करोड़ ७८ लाख ६९ हजार १० रुपए की अनुमानित आय एवं १० अरब ६१ करोड़ ४२ लाख ५८ हजार रुपए के व्यय का बजट पेश किया था। यह बजट निगम के इतिहास का सबसे बड़ा बजट था। बताया जा रहा है कि आगामी बजट इससे भी बड़ा होगा।

READ MORE- भाजपा नेता ने थाने में पकड़ी टीआई की कॉलर, वायरल हुआ वीडियो

निगम का बजट शहर विकास को केन्द्रित कर तैयार किया जा रहा है। बजट अगले माह सदन में पेश किया जाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स व जलशुल्क में वृद्धि को लेकर फिलहाल कोई विचार नहीं किया गया है।
- स्वाति गोडबोले, महापौर

वित्तीय वर्ष २०१८-१९ का बजट लगभग तैयार है। विभागीय बैठक कर जल्द ही बजट को निगमायुक्त के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद एमआईसी द्वारा बजट को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
- रोहित सिंह कौशल, अपर आयुक्त वित्त

READ MORE- सोने की कीमत में भारी गिरावट, जेवरों की जमकर हो रही खरीददारी

अगले माह होगा पेश
पिछले साल विलम्ब से 13 अप्रैल को बजट पेश होने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया था। कई आरोप भी लगाए थे। इसके चलते नगर सरकार इस बार ३१ मार्च के पहले बजट पेश करने की तैयारी में है। मेयर इन काउंसिल की बजट बैठक इसी माह बुलाई जा रही है।