4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमत में भारी गिरावट, जेवरों की जमकर हो रही खरीददारी

मांग बढऩे से सोने-चांदी की चमक बढ़ी, सराफा बाजार में लौटी रौनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 14 Feb 2018, 11:46 AM IST

10 gram gold chain designs with price

10 gram gold chain designs with price

लाली कोष्टा@जबलपुर। शादी विवाह के सीजन में हर तरफ खरीददारी का दौर देखा जा रहा है। खासकर गहनों और सोना चांदी की खरीदी में कुछ दिनों की स्थिरता व बढ़त के बाद मंदी छाई रही। किंतु चालू सप्ताह में रौनक फिर से लौट आई है। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट जारी है। पिछले दो दिनों से इनके भाव गिरावट के साथ स्थिर बने हुए हैं। जिसके चलते लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना चांदी के दाम गिरने के बाद से खरीददारी में उछाल आया है। जबलपुर के सराफा करोबार में पिछले सप्ताह मंदी रही है, किंतु चालू सप्ताह में बाजार एक बार फिर से संभला है। लोग कम दामों के चलते सोना चांदी के गहनों की खरीददारी कर रहे हैं।

READ MORE - सेना के अधिकारी ने पाकिस्तान को दे दी धनुष तोप की अहम जानकारी!

चालू सप्ताह में मंगलवार को जबलपुर में सोना सोना स्टैंडडज़्-30,500, सोना जेवर- 29,700, चांदी स्टैंडडज़्- 40,000, चांदी जेवर- 39,200 रुपए भाव पर चल रही है। लोग सोने के गहनों की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं। खासकर शादी विवाह वाले गहने सबसे ज्यादा विक्रय किए जा रहे हैं। चांदी में भी बाजार अच्छा कारोबार कर रहा है। यह स्थिरता अगले दो दिनों तक बनी रहने की संभावना जताई जा रही है।

ब्रांडेड की डिमांड भी जमकर
ज्वेलसज़् आशीष कोठारी के अनुसार शहर में अब ब्रांडेड ज्वेलरी का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सोने चांदी के दाम कम होने के साथ ही इनकी डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। लोग पारंपरिक गहनों के बजाए ब्रांडेड को भी बराबर से खरीद रहे हैं। शहर में तनिष्क, अम्बाजी, पीसीज्वेलसज़् समेत अन्य ब्रांड के शोरूम ग्राहकों की पहली पसंद बने हैं।

इसलिए दाम स्थिर
वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सराफज़ बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए चमककर 31,300 रुपए दस ग्राम पर और चांदी भी 50 रुपए उछलकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव बढ़े हैं। लंदन का सोना हाजिर 6.17 डॉलर चमककर 1,328.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रेल का अमरीकी सोना वायदा भी 4.8 डॉलर की तेजी में 1,331.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतराज़्ष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की बढ़त में 16.65 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। कारोबारियों ने बताया कि जेवराती मांग आने से पीली धातु की चमक लगातार चौथे दिन बढ़ गई।