मामला शहर के अधारताल इलाके का है जहां रहने वाला अंकित (बदला हुआ नाम) अपनी गर्लफ्रेंड निकिता (बदला हुआ नाम) के साथ मंदिर में शादी कर रहा था। जब अंकित की शादी की बात उसकी पहली गर्लफ्रेंड रजनी (बदला हुआ नाम) को पता चली तो भड़क गई और सीधे प्रेमी अंकित के घर पहुंची। घर पहुंचकर रजनी ने जमकर हंगामा किया। अंकित के परिजन का आरोप है कि रजनी साथ में पेट्रोल लेकर आई थी और उसने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे घर का सारा सामान जल गया। पहली गर्लफ्रेंड रजनी का आरोप है कि अंकित ने उसे धोखा दिया है और वो दोनों 2 साल में रिलेशन में थे, लिव इन में रहे और अब अंकित दूसरी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहा है।