मीना कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ही महिलाओं व महिला जीआरपी स्टाफ की मदद से महिला डॉक्टर ने उसका प्रसव कराया। महिलाओं ने चादरों को पकड़कर मीना के चारों तरफ पर्दा बनाया और इसी के बीच डॉक्टर ने मीना के बच्चे की डिलीवरी कराई। जैसे ही मीना ने स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया और उसकी किलकारी गूंजी तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान छा गई। डिलीवरी के बाद मीना व उसके नवजात बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीना के परिजन ने सहयोग के लिए रेलवे स्टाफ, जीआरपी व अन्य यात्रियों का आभार जताया है।