mp news: सावन का महीना चल रहा है और हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन है। इसी बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर से महादेव के चमत्कार का एक वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिव मंदिर में बेलपत्र भगवान शिव के सामने तांडव करते दिख रही है। हैरानी की बात तो ये है कि एक शिवभक्त के मंदिर के घंटी बजाने पर ही बेलपत्र ने तांडव किया जबकि किसी दूसरे के द्वारा घंटी बजाने पर बेलपत्र में कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है। लोग इसे महादेव का चमत्कार बता रहे हैं, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।