25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP rainfall alert : 19 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम के मिजाज, बन रही बारिश की स्थिति

rainfall alert : मई की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात के कारण बादल, बारिश की स्थिति लगातार बन रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
rainfall alert

rainfall alert

rainfall alert : मई की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात के कारण बादल, बारिश की स्थिति लगातार बन रही है। इससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। इस सीजन में अब तक एक बार भी लू नहीं चली है। शुक्रवार को भी जबलपुर में मौसमी प्रणालियों के असर से दिन भर आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। तेज धूप भी खिली। इसके चलते तापमान बढ़ा व उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें, तो जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बादलों की मौजूदगी फिलहाल बनी रहेगी। कहीं-कहीं तेज हवा चलने व बारिश के आसार हैं। 19 मई तक मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।

मानवता शर्मसार : अधजले शवों को नोच रहे स्वान, अंतिम सफर भी दुखदाई


MP rainfall alert : 19 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम के मिजाज, बन रही बारिश की स्थिति


rainfall alert : दिन में बढ़ा, रात में घटा तापमान

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री से बढ़कर 40.3 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वातावरण में नमी व गर्मी के चलते जोरदार उमस से लोग परेशान रहे। रात का न्यूनतम तापमान 28.2 से लुढ़ककर 27.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की गतिविधियां सक्रिय हैं। इस वजह से बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। अगले दो-तीन दिन में गर्मी का असर भी बढ़ेगा। जबलपुर सभाग पूर्वी हिस्से में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश और आंधी का दौर भी जारी रहेगा। प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की गतिविधियां सक्रिय हैं। इस वजह से बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।