8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather : धूप के साथ बारिश-आंधी का अलर्ट, 22 तक रहें सतर्क

MP Weather : शहर में इन दिनों मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ तेज धूप के चलते भीषण गर्मी है, वही दूसरी तरफ बादल-बारिश की स्थिति बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather : शहर में इन दिनों मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ तेज धूप के चलते भीषण गर्मी है, वही दूसरी तरफ बादल-बारिश की स्थिति बनी हुई है।सोमवार दोपहर जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। लेकिन शाम को हवा का रुख बदलने से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज गर्मी के साथ बादल बारिश की संभावना है। अरब सागर में एक चक्रवात बनने से सभाग के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके चलते नौतपा (25 मई से दो जून तक) में गर्मी का असर कम रहेगा और बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी। जबलपुर में मंगलवार को 30 से 50 किमी प्रतिघंटे की रतार से आंधी भी चल सकती है। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

MP rainfall alert : 19 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम के मिजाज, बन रही बारिश की स्थिति

MP Weather : दिन में सामान्य से कम तापमान, रात को अधिक

सोमवार को बादलों की मौजूदगी के साथ तेज धूप खिली। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वातावरण में नमी व गर्मी के चलते जोरदार उमस से लोग परेशान रहे। शाम को बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

MP Weather : छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य हरियाणा एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात सक्रिय है। 21 मई को अरब सागर के कर्नाटक तट पर एक चक्रवात से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 22 मई तक बादल-बारिश की सभावना बनी रहेगी।