24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather : जबलपुर में बारिश के आसार, हवा के चलते छूट रही सुबह शाम कंपकंपी

MP Weather 17 व 18 जनवरी को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather Alert

MP Weather Alert

MP Weather : उत्तर भारत मे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने लगे हैं। तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गुरुवार को दिन के साथ ही रात का तापमान भी हल्का बढ़ा। मौसम विभाग की मानें तो हवा में नमी आ रही है। इसके चलते 17 व 18 जनवरी को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों के चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान में फिर बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री से बढ़कर 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। चटक धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 24.6 डिग्री से बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।

MP Weather : बढ़ा रात का पारा, बूंदाबांदी के आसार

इसके चलते ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। लेकिन, 4-5 किमी की रफ्तार से चली हवा के चलते सुबह शाम कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है। लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बन रहा है। इसके प्रभाव से हवा का रुख बदल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर है। सिस्टम के गुजरने के बाद 18 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।