
Murder live report
Murder live report : सरकारी स्कूल में जूनियर और सीनियर के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक बच्चे की जान चली गई। विवाद में नौवीं के छात्र ने सिर्फ इतना कहा कि बाप तो बाप होता है…आठवीं के छात्र को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने स्कूल परिसर में ही नौवीं के छात्र के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने अपचारी छात्र को हिरासत में लिया है। घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के नटवारा गांव की है।
शहपुरा टीआइ जितेंद्र पाटकर ने बताया, नटवारा के अशोक चक्रवर्ती का बेटा रोहित (15) सरकारी स्कूल में नौवीं का छात्र था। गुरुवार को वह स्कूल गया। शाम 4.30 बजे छुट्टी हुई। इसी बीच परिसर में आठवीं के छात्र ने रोहित के पेट में चाकू घोंप दिया। परिसर खून से लाल हो गया। स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया, प्राथमिक जांच में पता चला कि रोहित ने कुछ दिन पहले विवाद होने पर 8वीं के छात्र को कहा था कि बाप तो बाप होता है। यह बात अपचारी छात्र को बुरी लगी और उसने रोहित को सबक सिखाने की ठान ली। उसने रोहित को फोन पर दो दिन पहले धमकाया। गुरुवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। साथी छात्रों ने पुलिस को बताया, लंच ब्रेक में आरोपी बाहर गया था। संभव है, इसी बीच चाकू लेकर आया। पुलिस ने चाकू बरामद किया है।
Updated on:
05 Oct 2024 12:33 pm
Published on:
05 Oct 2024 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
