
संपत्तियों की खरीद के लिए कीमतें हुई कम, आवास है तैयार फिर भी नहीं मिल रहे खरीदार
जबलपुर। जिले में हजारों लोगों के सिर पर छत नहीं है। ज्यादातर की आर्थिक स्थिति ऐसी भी नहीं है कि वे बिल्डर्स से महंगा मकान खरीद सकें। ऐसे में वे किराए के घरों में रह रहे हैं। चाहे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र, दोनों जगहों पर स्थिति लगभग सामान है। इन इलाकों में सरकारी योजनाओं की स्थिति भी ठीक नही है। कई लोगों को उसका लाभ तक नहीं मिला।
ये है आवास योजना की स्थिति
ग्रामीण क्षेत्रों में यदि प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करें तो वर्ष 2019-20 में जिले को 51 हजार 873 लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। लेकिन अभी की स्थिति में 42 हजार 17 लोगों को चारों किश्तों का भुगतान हो सका है। इसमें भी 51,158 को पहली, 48,630 को दूसरी, 44,706 को तीसरी एवं 34,090 को ही चौथी किश्त का लाभ मिल पाया है। इसी प्रकार की स्थिति शहरी क्षेत्र में भी चल रही योजनाओं में कई लोगों को घर नसीब नहीं हो सका है।
विस्थापितों की स्थिति भी ठीक नहीं
मदन महल पहाड़ी से करीब 4 हजार 500 लोगों को विस्थापित किया गया है। उनकी स्थिति भी अभी ठीक नहीं है। अभी तक भटौली में करीब 930 लोगों को ही पट्टे वितरित किए गए हैं। सैकड़ों लोग अभी भी बेघर हैं।
तहसीलवार आवासीय योजना की स्थिति
तहसील लक्ष्य पंजीयन स्वीकृति कार्य पूर्ण
जबलपुर 7552 8246 7508 5950
कुंडम 7489 8194 7510 5732
मझौली 11091 11674 1105 6 8954
पनागर 4921 5567 4879 4302
पाटन 3472 3897 3452 2952
शहपुरा 9095 9620 8991 7543
सिहोरा 8253 8845 8252 6584
Published on:
03 Dec 2019 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
