
NEET UG 2026 Result आर्यमन सोलंकी ने देश में 46 वां स्थान पाया, पुष्टि शर्मा की ऑल इंडिया रैंक 7521 (source patrika)
NEET UG 2026 Result: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट) 2026 में जबलपुर के चिकित्सकों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट डॉ. फणींद्र सोलंकी के पुत्र आर्यमन सोलंकी ने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान और ऑल इंडिया रैंक 46 हासिल की है। आर्यमन ने आकाश इंस्टीट्यूट से तैयारी की। उनकी स्कूली शिक्षा लिटिल किंगडम स्कूल से हुई है। आर्यमान की मां डॉ.अनुपमा व बहन डॉ.सान्या भी डॉक्टर हैं। यानी आर्यमन मेडिकल की पढ़ाई कर परिवार में चौथे डॉक्टर होंगे।
वहीं, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा की बेटी पुष्टि शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए री-नीट 2026 में ऑल इंडिया रैंक 7521 प्राप्त की है।
शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक में 7521वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है। पुष्टि ने बताया कि वह पिछले प्रयास में आई रैंक से संतुष्ट नहीं थीं। इस बार उन्होंने कोचिंग लेकर नीट की तैयारी की और उसमें अच्छी रैंक के साथ सफलता प्राप्त की।
पुष्टि ने बताया कि उनके माता- पिता जो कि मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनसे ही चिकित्सक बनने की प्रेरणा मिली है। बड़ी बहन गौरी शर्मा ने भी उनकी परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद की। अपनी सफलता में उन्होंने माता-पिता, बहन और गुरू जनों का महत्वपूर्ण योगदान बताया। पुष्टि ने बताया कि वे भी अपने माता पिता की तरह शासकीय सेवक बनकर सेवा देना चाहती हैं।
Updated on:
17 Jul 2026 09:50 am
Published on:
17 Jul 2026 09:50 am
