13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 11:30 बजे जलती गैस पर सास ने रखा बहू की ‘साड़ी का पल्लू’, रातभर बंधक बनाकर रखा, जबलपुर में केस दर्ज

Attempted murder of a woman: शहर में बहू को जिंदा जलाने की कथित साजिश का मामला सामने आया है, जहां सास द्वारा साड़ी का पल्लू गैस चूल्हे पर रखने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
2 min read
Google source verification
Attempted murder of a woman: महिला गंभीर रूप से झुलस गई, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Attempted murder of a woman: महिला गंभीर रूप से झुलस गई, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बहू को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैस पर दूध गर्म कर रही बहू की सास ने उसकी साड़ी का पल्लू जलते चूल्हे पर रख दिया। आग की चपेट में आकर बहू गंभीर रूप से झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय घर में ही बंधक बनाए रखा। उस पर यह दबाव डाला कि यदि पुलिस पूछे, तो वह उनके पक्ष में गवाही दे। लेकिन महिला ने दिए बयानों में पति और सास की करामात उजागर कर दी। जांच के बाद अधारताल पुलिस ने आरोपी पति और सास पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

आए दिन करते थे परेशान

कटनी निवासी नंदनी कोरी का विवाह सात साल पूर्व अमखेरा निवासी वीरेन्द्र कोरी से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति समेत सास जयंती कोरी उसे परेशान करने लगे थे। आए दिन मारपीट की जाती। कई बार उसे ससुराल से भगा दिया। नंदनी को मायके से जो कुछ भी मिलता, पति उसे बेच देता था। कई बार नंदिनी अपने मायके चली गई लेकिन मायके पहुंचने पर परिजन उसे समझाकर दोबारा ससुराल भेज देते थे, लेकिन कथित प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।

बयानों में खोला राज

10 अप्रेल को नंदनी आग में झुलस गई थी। पुलिस ने उसके महिला के बयान लिए, जिसमें उसने बताया कि घर में पति और सास से विवाद हो गया था। इसके बाद वह रात 11.30 बजे बेटी के लिए दूध गैस में दूध गर्म कर रही थी। तभी सास वहां पहुंची और उसकी साड़ी का पल्लू जलते हुए गैस चूल्हे में रख दिया। जिस कारण वह आग की चपेट में आ गई। पति और सास उसे आग में झुलसता हुआ देख रहे थे। तभी ससुर मदन कोरी वहां पहुंचे और उस पर पानी डालकर कपड़ो में लगी आग बुझाई।

पूरी रात घर में ही रखा

नंदनी ने बयानों में खुलासा किया कि वह बुरी तरह झुलस गई थी। लेकिन उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया। पति और सास उस पर दबाव डालने लगे कि वह उनके पक्ष में बयान दें। पीड़िता का कहना है कि उससे वीडियो बनाकर यह कहलवाने की कोशिश की गई कि घटना दुर्घटनावश हुई है। उसने आरोप लगाया कि ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी रात उसे घर में ही बंधक बनाकर रखा गया। धीरे-धीरे बात रिश्तेदारेां में फैली, तो फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। उसे उसे भर्ती कर लिया गया। जांच और बयानों के आधार पर पुलिस ने पति और सास पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।