
Tawa Dam:तवा बोट क्लब में चलेगा क्रूज (Photo Source - Patrika)
Motorboat at Tawa Dam: एमपी में जबलपुर बरगी बांध के मोटर बोट हादसे के बाद सूनसान पड़े वोट क्लब अब फिर से गुलजार होंगे। यहां वॉटर सफारी गतिविधियां शुरू हो सकेंगीं। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वॉटर स्पोट्र्स ने नर्मदापुरम के तवा बोट क्लब, भोपाल, नीमच, ओंकारेश्वर, मैहर का सरसी बोट क्लब में मोटर बोट संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। जबलपुर के बरगी डेम को बोट का संचालन अभी बंद ही रहेगा। तवा रिसॉर्ट्स ने शनिवार से नदी के बैक वाटर में हाउसबोट, क्रूज, जलपरी, मोटर बोट चलाकर टेस्टिंग की।
तवा बांध में एमपीटी के रिसोर्ट के पास खड़ी मोटर बोटों का केंद्र सरकार से अधिकृत गोवा की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वॉटर स्पोट्र्स (एनआईडब्ल्यूएस) की टीम ने एक महीने पहले निरीक्षण किया था। इस दौरान बोटिंग से जुड़ी हुई सभी प्रणालियों का परीक्षण किया। इसमें तवा रिसॉर्ट के बोटिंग संचालन को सुरक्षित पाया है। बोट क्लब शुरू होने के साथ ही एमपीटी ने सैलानियों को वाटर सफारी कराने के लिए तैयारी कर ली है।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वॉटर स्पोट्र्स ने हादसे के बाद प्रदेश के प्रत्येक बोट क्लब की जांच की है। इसमें मिली तकनीकी कमियों को दूर कर दिया गया है। इसके बाद सरकार ने दोबारा मोटर बोट, क्रूज, जलपरी का संचालन करने की अनुमति दी है।
बारिश के दौरान तवा बांध में वॉटर सफारी करने का सैलानियों के अलग क्रेज है। तवा नदी एसटीआर के जंगलों के बीच से गुजरती है। बोट टूरिस्टों को बरसते पानी में नदी किनारे के जंगल दर्शन भी कराती है। मानसून की वॉटर सफारी करने के लिए सैलानी ऑनलाइन बुकिंग करते हैं।
तवा बोट क्लब पर लगी रोक हटा दी गई। बैक वॉटर में सैलानियों को वॉटर सफारी का संचालन शुरू कर दिया है। एनआईडब्ल्यूएस ने जबलुपर के बरगी को छोटकर प्रदेश के सभी बोट क्लबों को संचालित करने की अनुमति दे दी है। - श्यामेन्द्र अवस्थी, प्रबंधक तवा रिसोर्ट तवा नगर
जानकारी के लिए बता दें कि तवा बांध मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम (पूर्व नाम होशंगाबाद) जिले में, इटारसी के पास तवा नदी पर स्थित है। यह नर्मदा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह बांध सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान और बोरी वन्यजीव अभ्यारण्य की सीमा के पास स्थित एक प्रमुख पर्यटन और सिंचाई परियोजना है। इटारसी रेलवे स्टेशन से इस बांध की सड़क मार्ग द्वारा दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आत हैं।
Updated on:
12 Jul 2026 06:00 pm
Published on:
12 Jul 2026 06:00 pm
