
New Year Celebration
जबलपुर. संस्कारधानी के धार्मिक स्थलों पर नव वर्ष का उमंग दिखा। लोगों ने नर्मदा व देव दर्शन कर मंगलकामनाएं की। वर्ष के प्रथम दिन सोमवार सूर्योदय के साथ ही प्रमुख मंदिर, दरगाह, गुरुद्वारा और चर्चों में प्रार्थना करने लोग पहुुंचे।
भेड़ाघाट धुआंधार के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नर्मदा दर्शन व नमन किया। तेवर स्थित त्रिपुर सुन्दरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह ग्वारीघाट में स्नान-दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
जीसीएफ क्षेत्र में पाटबाबा मंदिर ,विजय नगर कचनार सिटी स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में सूरज की पहली किरण निकल रही थी तो योगाचार्य यशवंत राव चितले, पदमाकर तलवारे, अजय तिवारी अंजू सोनी, राजेन्द्र नेमा व डॉ. परमार, मुकेश सोनी ने लोगों को मंत्रों के साथ ध्यान प्राणायाम कराया।
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, बड़ी खेरमाई मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु ज्यादा पहुंचे। मदन महल दरगाह और कचहरी दरगाह में अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर दुआ की। प्रेमनगर व गोरखपुर गुरुद्वारे में गुरुवाणी कीर्तन कर लोगों ने गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष माथा टेका। ग्वारीघाट में दर्शन करने वालों ने नावों से पार जाकर गुरूद्वारा ग्वारीघाट में मत्था टेका और लंगर छके। होली ट्रिनीटी चर्च राइट टाउन और सेंट पीटर एंड पाल चर्च में भी ज्यादा संख्या में लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की।
'भगवान के आदर्श अपना लिए तो जीवन होगा धन्य'
जबलपुर. प्रभु श्रीराम कथा श्रवण करने वालों का कल्याण होता है। श्रद्धालुओं को चाहिए कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को समझे, आत्मसात करें और अपने जीवन में उतारे। भगवान के आदर्शों को अपना लिया तो जीवन धन्य हो जाएगा। मानस सर्वधर्म सेवा समिति के संयोजन में शांतिनगर दमोहनाका में सोमवार को शुरू हुई श्रीराम कथा में स्वामी विनेश्वरानंद ने ये उद्गार व्यक्त किए। कथा व्यास ने कहा कि रामायण के सात सोपान जीवन के उत्तरोत्तर विकास की सात सीढि़यां हैं। धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। पूना बाई ठाकुर, इन्द्रावती पटेल, राम विशाल पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, उपस्थित थे।
भक्त करेंगे नर्मदा में स्नान
जबलपुर. पौष पूर्णिमा पर मंगलवार को नर्मदा तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, जिलहरीघाट, लम्हेटाघाट में सूर्योदय से पहले ही स्नान-दान, अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से सुबह ८.३० बजे नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा आज
उमाघाट पर मंगलवार सुबह ११ बजे माघ मेला महोत्सव का शुभारम्भ होगा। कार्यक्रम संयोजक ओंकार दुबे ने बताया कि संतों के सान्निध्य में झंडा चौक से सुबह १० बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Updated on:
02 Jan 2018 09:19 am
Published on:
02 Jan 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
