
,,,,
जबलपुर. हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही एक नवविवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। मामला जबलपुर का है जहां शादी के 27 दिन बाद ही नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। नई दुल्हन के आत्महत्या जैसे कदम उठाने से न केवल ससुरालवाले बल्कि मायके वाले भी हैरान हैं। नवविवाहिता ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शादी के 27 दिन बाद सुसाइड
जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के हटा की रहने वाली 20 साल की टीना की शादी 27 दिन पहले 7 मई को ही टीना की शादी जबलपुर में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि टीना ने आत्महत्या का कदम उस वक्त उठाया जब वो घर पर अकेली थी। जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो टीना फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बेटी के सुसाइड की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी जबलपुर पहुंच गए।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
शादी के महज 27 दिन बाद ही नवविवाहिता टीना ने सुसाइड जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वहीं टीना के ससुरालवाले और मायका पक्ष भी उसके इस कदम से हैरान है। जिस परिवार ने 27 दिन पहले टीना को घर से खुशी खुशी विदा किया था और जो परिवार नई बहू के घर में आने की खुशियां मना रहा था अब वो दोनों ही परिवार टीना के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे हैं।
देखें वीडियो- ओडिशा ट्रेन हादसा : सामने आया रेलवे के कंट्रोल पैनल का EXCLUSIVE VIDEO
Published on:
03 Jun 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
