12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

onam wishes: इस शहर में दिख रहा है केरल का सा नजारा

कोकोनट डिशेस के साथ सेलिब्रेट होगा तिरुआेणम , सिटी की मलयाली फैमिलीज ट्रेडीशनल ड्रेसेस के साथ ओणम सेलिब्रेट करेंगी, महिलाओं ने बनाई फूलों की रंगोली

2 min read
Google source verification
Onam Pukkalam: The attractive Rangoli of Flowers are made by malyali women

Onam Pukkalam: The attractive Rangoli of Flowers are made by malyali women

जबलपुर। आज ओणम है, मलयाली समाज का प्रमुख पर्व। इस अवसर पर समाज ने ऐसी तैयारियां की हैं कि जबलपुर में जैसे केरल उतर आया है। फूलों की रंगोली सजाने के साथ ही ओणम का स्वागत करने के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।


ओणम सेलिब्रेशन के लिए ट्रेडीशनल ड्रेसेस
एेसा माना जाता है कि तिरुओणम वह अवसर है जब सम्राट महाबली की आत्मा केरल की यात्रा करती है। इस उपलक्ष्य में स्थान-स्थान पर सहभोज और उत्सव का आयोजन होता है। जाहिर है इस महाउत्सव के लिए मलयाली समाज कितना उत्साहित है। घर के मुख्य द्वार से लेकर किचन तक में ये तैयारियां दिख रहीं हैं। द्वार पर फूलों की रंगोली होगी तो वहीं लंच में स्पेशल कोकोनट डिशेस। गेस्ट के स्पेशल वेलकम के साथ सिटी की मलयाली फैमिलीज ट्रेडीशनल ड्रेसेस के साथ ओणम सेलिब्रेट करेंगी।


पर्व मनाने गए केरल
सम्राट महाबली की आत्मा की केरल की यात्रा के उपलक्ष्य में सहभोज का बहुत महत्व है। इस उत्सव को केरल में बड़े पैमाने पर मनाते हैं। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा आकर्षक ओणम पुक्कलम (फूलों की रंगोली) बनाई जाती है। केरल की प्रसिद्ध आडाप्रधावन (खीर) का वितरण किया जाता है। कई सामाजिक सदस्य तो विशेष तौर पर पर्व मनाने केरल गए हैं। जो लोग यहां है वे केरल की ही तर्ज पर यहां पर्व मना रहे हैं। ओणम के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।


आज खास होगा लंच
ओणम पर सबसे ज्यादा प्रतीक्षित होता है लंच। जिसमें स्पेशल इंग्रेडिएंट होता है कोकोनट। इससे ही सारी डिशेस को तैयार किया जाता है, खास तौर पर खीर खास व्यंजन होता है। मलयाली फैमिली की कला ने जानकारी देते हुए बताया कि केले के पत्तों पर परोसा जाने वाला भोजन ओणम की खास पहचान है।


ओणम विशेज कोट्स मलयालम
ओणम विशेज के लिए कोट्स सर्चिंगे ट्रेंड में है। गूगल ट्रेंड में ओणम विशेज के लिए कोट्स सर्चिंगे टाप फाइव ट्रेंड में चल रही र्है। विशेष बात यह है कि इसके लिए प्रमुख रूप से मलयालम भाषा में कोट्स की सर्चिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image