5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर भागे प्रेमी ने इस तरह दी जान कि दहल गए लोग

एक तरफा प्रेम की दर्दनाक तस्वीर
2 min read
Google source verification
Painful story of One-sided love

एक तरफा प्रेम की दर्दनाक तस्वीर

जबलपुर। वह मोहल्ले की ही एक महिला से मन ही मन प्यार करने लगा। दीपावली पर उसने महिला के सामने प्यार का इजहार कर दिया। शादी शुदा होने का हवाला देते हुए महिला ने उसकी बात का विरोध किया। उसके इरादों को गलत बताया तो युवक भडक़ उठा। उसने महिला पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक के एक तरफा प्रेम का के इस करुण अंत की चर्चा हर तरफ रही। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

हमला कर भागा युवक
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात रांझी क्षेत्र की एक महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिएु सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस महिला के बयान लेने पहुंची तो क्षेत्र के ही वहां मौजूद विशाल बताया कि 6 नवंबर की रात वह घर पर सो रहा था। जोर से आवाज आने पर बाहर निकलकर देखा कि उसकी पत्नी की हत्या करने की नीयत से चाकू से पड़ोस का ही मनीष केवट हमला कर रहा था, वह एवं उसकी बहन बीच बचाव करने पहुचे, उसे व बहन को देखकर मनीष केवट भाग गया। उन्होंने महिला को देखा वह रक्त रंजित हालत में पड़ी थी। जिसमे माथे, हाथ गर्दन, गाल, सीने पीठ पर चोटे आयीं। रिपोर्ट पर धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

फिर आई ये सूचना
पुलिस के अनुसार ट्रैकमेन हरिशंकर रैकवार उम्र 30 वर्ष ने सूचना दी जबलपुर अधारताल के बीच रिछाई गेट के पास अज्ञात व्यक्ति मृत हालत में पडा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को अज्ञात पुरूष का शव मिला, शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की शिनाख्त निवासी मनीष केवट उम्र 25 वर्ष निवासी रिछाई, रांझी के रूप में हुई। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

सामने आई ये बात
थाना प्रभारी रांझी मंजीत सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि घायल महिला के मनीष केवट से प्रेम सम्बंध थे। दोनो की बातचीत होती थी। पति को यह जानकारी हुई तो पति ने आपत्ति की जिस पर महिला ने मनीष केवट को बातचीत करने से मना कर दिया था, इसी बात को लेकर कि तू क्यो मुझे बात करने से एवं मिलने से मना करती है, वाद विवाद करते हुये मनीष केवट ने प्राणघातक हमला किया एवं ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली विस्तृत जांच जारी है। यह भी बता जा रहा है कि मनीष महिला से इकतरफा प्यार करता था।