2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bollywood : पलटन के पोस्टर में नजर आ रहे हैं जबलपुर के डॉक्टर साब

जबलपुर के डॉ. सीएच लियाओ को मूवी में मिला चाइनीज आर्मी ऑफिसर का रोल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 13 Mar 2018, 4:25 PM IST

पलटन के पोस्टर में नजर आ रहे हैं जबलपुर के डॉक्टर साब

पलटन के पोस्टर में नजर आ रहे हैं जबलपुर के डॉक्टर साब

जबलपुर. पलटन मूवी का पोस्टर जारी हो चुका है। इस पोस्टर में कई सारे हिंदुस्तानी और चाइना के जवान दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में जारी हुआ पोस्टर जबलपुर के लोगों के लिए खास है, क्योंकि इसमें जबलपुर के डॉक्टर सीएच लियाओ भी नजर आ रहे हैं। डॉ. लियाओ को इस फिल्म में चाइनीज आर्मी ऑफिसर का रोल मिला है। पोस्टर में लेफ्ट साइड से दूसरे नंबर पर डॉक्टर लियाओ दिखाई दे रहे हैं। जेपी दत्ता निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है। डॉ. लियाओ इस फिल्म की शूटिंग के लिए तकरीबन 1 महीना लद्दाख में रहे। वहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां भी सीखी।
इससे पहले भी दिख चुके पर्दे पर

गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉक्टर साब ट्यूबलाइट मूवी और बंदी युद्ध के सीरियल में नजर आ चुके हैं। उन्हें उनके लुक को देखते हुए चाइनीज किरदार दिए गए हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2018 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ , सुनील शेट्टी , अर्जुन रामपाल , सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर, हर्षवर्धन राणे और लव सिन्हा हैं।

नहीं सीखी एक्टिंग

डॉ. लियाओ ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग की कोई क्लास नहीं ली है। बावजूद इसके उन्हें फिल्म में रोल मिल जाता है। कारण यह है कि इन दिनों एेसे कई विषयों पर फिल्में बन रही हैं, जिसमें चाइनीज का किरदार है। डॉ. लियाओ के लुक की वजह से उन्हें इस तरह फिल्मों में रोल आसानी से मिल रहे हैं। वे मेडिकल प्रोफेशन और एक्टिंग का काम दोनों ही कर रहे हैं।

कई सीन हो चुके शूट

लेह-लद्दाख और चंडीगढ़ में फिल्म के कई सीन शूट हो चुके हैं। जेपी दत्ता अपनी ऐतिहासिक वॉर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को बॉर्डर, एलओसी करगिल, रिफ्यूजी, उमरावजान जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। मल्टीस्टारर फिल्म पलटन के साथ वे बड़े पर्दे को फिर से देशभक्ति के रंग में रंगने वाले हैं।