6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिटिया@work : पापा का नाम करेगी रोशन बिटिया रानी- देखें वीडियो

पापा का नाम करेगी रोशन बिटिया रानी- देखें वीडियो
2 min read
Google source verification
पापा का नाम करेगी रोशन बिटिया रानी

पापा का नाम करेगी रोशन बिटिया रानी

जबलपुर। पिता की लाडली बिटिया रानी कुर्सी पर बैठी, तो पिता की मुस्कान खिल गई। एक दिन बेटियों ने दफ्तर सम्भाला और कामकाज सीखा। पत्रिका के आह्वान पर ‘बिटिया एट वर्क’ के तहत सोमवार को लोग अपने वर्कप्लेस पर बेटियों को लेकर आए। कामकाज सिखाया। बेटियों ने कहा ‘मैं भी पापा जैसी बनूंगी।’

news fact- बेटियों को लेकर पहुंचे अपने दफ्तर, स्कूल और कॉलेज, सिखाया कामकाज

बेहतरीन अनुभव मिला
मेरे पापा मुझे बताते हैं कि कैसे ऑफिस का काम करते है। टीचिंग के अपने अनुभव को भी हमारे साथ शेयर करते हैं। पापा के आफिस में आकर उनके काम को नजदीक से देखने का मौका मिला। पापा ने अपनी सीट पर हमें बिठाया। यह बेहतरीन अनुभव रहा।
- भूवि, दिविता गुप्ता
ऑफिस- वेटरनरी विवि,
बिटिया का नाम- भूवि एवं दिविता गुप्ता,
पापा का नाम- प्रो. देवेंद्र गुप्ता वीयू

सीखा मैनेजमेंट वर्क
ऑफिस- सरदार पटेल बीएड कॉलेज
बिटिया का नाम- आस्था, आर्या श्रीवास्तव
पिता का नाम- प्रिंसिपल डॉ. शरद श्रीवास्तव
एजुकेशन की फील्ड बहुत अच्छी है। पापा का काम बेहद अच्छा है, वह लोगों को शिक्षित करने का काम करते हैं। उनके दफ्तर आकर यह भी सीखा कि वे शिक्षा के साथ-साथ मैनेजमेंट भी अच्छा करते हैं।
आस्था, आर्या श्रीवास्तव

पापा का काम मेहनत वाला
पापा के ऑफिस आकर दवाओं के बारे में जाना। यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि कौन सी दवा कहां रखी है, वह तुरंत निकाल लेते हैं। वाकई में उनका काम बहुत मेहनत वाला है। मैं भी पापा के जैसी ही बनूंगी।
सौम्या श्रीवास
ऑफिस- निजी फार्मास्यूटिकल कंपनी
बिटिया का नाम- सौम्या श्रीवास
पापा का नाम- सरस्वती चंद्र श्रीवास

मैं भी बनूंगी बिजनेस वुमन
ऑफिस- होटल विजन महल
बिटिया का नाम- सुहानी, सरव्या विजन
मां का नाम- संचालक श्वेता विजन
मैं भी अपनी मम्मी की तरह बिजनेस वुमन बनना चाहती हूं। होटल इंडस्ट्री में और नया क्या हो सकता है, यह मैं अपने टैलेंट से बताऊंगी। आज मम्मी से उनके ऑफिस में मैनेजमेंट सीखा।
सुहानी, सरव्या विजन

स्कूल की वर्किंग जानी
ऑफिस- केंद्रीय विद्यालय सीएमएम,
बिटिया का नाम- ऋषिका नामदेव
पापा का नाम- एसके नामदेव प्राचार्य केवि सीएमएम
मुझे मेरे पापा पर गर्व है। हर चीज के लिए मुझे मोटिवेट करते हैं। चाहे पढ़ाई का मामला हो या फिर सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सेदारी का। उन्होंने हमेशा उत्साह बढ़ाया है। बारहवीं कक्षा के साथ आइआइटी की तैयारी कर रही हूं। आज पापा के स्कूल में आकर उनके काम को नजदीक से देखने मिला।
ऋषिका नामदेव

पापा का काम चैलेंजिंग
शॉप: मेडिकल होलसेल
बिटिया का नाम: श्रद्धा जैन
पिता का नाम: चंद्रेश जैन, सचिव, जबलपुर केमिस्ट एसोसिएशन
पापा की शॉप में कामकाज देखा। बहुत चैलेंजिंग है। दवा की बिक्री के कई नियम है। पापा जिस तरीके से नए नियम की पेचदगी के साथ ग्राहकों को कूल होकर डील कर रहे थे, मैनेजमेंट का यह गुर सीखने को मिला।
श्रद्धा जैन

पापा की तरह बनूंगी डॉक्टर
ऑफिस: विक्टोरिया जिला अस्पताल
बिटिया का नाम: गौरी बुधौलिया
पिता का नाम: डॉ. पंकज बुधौलिया
जिलाध्यक्ष, मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ
पापा की तरह मुझे भी डॉक्टर बनना है। यह मेरा सपना है। मरीजों की सेवा करना है। पापा के साथ अस्पताल जाने का मौका मिला तो उन्होंने ने जैसे मरीजों को अपनेपन के साथ देखा मैनें भी वह सब सीखा।
गौरी बुधौलिया