
akshay tritiya vrat katha in hindi, Akshaya tritiya Puja Vidhi in Hindi
जबलपुर. १८ अप्रैल का दिन बेहद खास है। इस दिन जहां अक्षय तृतीया मनाई जाएगी वहीं देशभर में भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाएगी। संस्कारधानी में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर कार्यक्रमों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। शहरभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनकी तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। जयंती की पूर्व संध्या पर रानीताल और अधारताल में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आठ फीट ऊंची प्रतिमा और पांच झांकियां शामिल होंगी। रामलीला मैदान में धर्मसभा होगी।
पूर्व संध्या पर शोभायात्रा
परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रानीताल और अधारताल में शोभायात्रा निकाली जाएगी। अक्षय तृतीया १८ अप्रैल को परशुराम धाम मटामर, ग्वारीघाट स्थित प्रतिमा के समक्ष प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में बुधवार शाम ४ बजे रानीताल से २८वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। संयोजक राम दुबे ने बताया, शोभायात्रा में ११ झांकियां, बैंड दलों की धुन पर डांडिया नृत्य करती बेटियां और सिर पर कलश रखे महिलाएं शामिल होंगी। शोभायात्रा लोहिया पुल, गढ़ा फाटक, शंकर घी भंडार, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा बाजार होते हुए कोतवाली थाने के पास समाप्त होगी। इस दौरान गीता शरद तिवारी, वीरेन्द्र चौबे, सुधीर नायक, पंकज पांडे, विनोद शर्मा, कपिल दुबे, श्रीराम शुक्ला, संतोष पंडा, अयोध्या तिवारी मौजूद थे। आस्था ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने बताया संतों के सान्निध्य में बुधवार शाम ४.३० बजे गोहलपुर मंदिर से अधारताल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
अधारताल में होगी धर्मसभा- परशुराम ब्राह्मण महासभा की ओर से मंगलवार शाम ४ बजे शिव मंदिर अधारताल से प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर अधारताल तक संत स्वामी श्यामदास और कोनी आश्रम के दत्त महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाी जाएगी। महासभा के अध्यक्ष पं. मनमोहन पांडे ने बताया, शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आठ फीट ऊंची प्रतिमा और पांच झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा के बाद रामलीला मैदान में धर्मसभा होगी। इस दौरान एचपी उरमालिया व आरआर अग्निहोत्री मौजूद थे।
Published on:
16 Apr 2018 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
