16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द्रौपदी मुर्मू बोलीं- न्याय इतना महंगा न हो कि आम आदमी से दूर हो जाए

draupadi murmu visit jabalpur - हाईकोर्ट के नए भवन का शिलान्यास किया...। देश को दिया संदेश...।

3 min read
Google source verification
jbl.jpg

राष्ट्रपति की जबलपुर यात्रा।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। द्रौपदी मुर्मू सुबह इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के बाद जबलपुर में नए हाईकोर्ट भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को शाम 4 बजे स्वागत किया गया। मुर्मू भारतीय वायुसेना के विमान से इंदौर से डुमना एयरपोर्ट पहुँची थी। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

Live Updates

5.23 pm

मुर्मू ने कहा कि न्याया पालिका का न्याय इतना महंगा न हो जाए कि यह आम आदमी से दूर हो जाए। इसके लिए संस्थागत प्रयासों को मजबूती देने की जरूरत है। इस विश्वास के साथ जो न्याय भवन बनकर तैयार हो जाए तो न्यायाधीश, वकील और कर्मचारी मिलकर अपने कर्तव्यों के निर्वाहन करने की नई ऊर्जा देगा।

5.20 pm

राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि ऐसे जो छोटे-मोटे अपराध में जेल में बंद है, उनके लिए न्याय पालिका और पुलिस के लोगों को सोचना चाहिए और समाधान का रास्ता निकालना चाहिए। यह पंच परमेश्वर का देश है। मेरा मानना है कि विवादों के समाधान की व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए। इससे न्यायपालिका का बोझ भी कम होगा। मुर्मू ने कहा कि आज का शिलान्यास एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए मध्यप्रदेश के सीएम और उच्च न्यायालय के पदाधिकारियों को बधाई देती हूं।

5.18 pm

आज न्याय पालिका के सामने लंबित मामले, अंडर ट्रायल जैसे मामले हैं। एक अनुमान के अनुसार देश की निचली अदालतों में साढ़े चार करोड़ केस लंबित है। इनमें से कई तो 20 से 30 सालों से लंबित है। मुझे बताया गया है कि लंबित प्रकरणों को निपटाने के लिए मध्यप्रदेश में विशेष अभियान शुरू किया गया है।

5.13 pm
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित जबलपुर में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुर्मू ने कहा कि यह भवन समय की मांग है। मुझे बताया गया है कि नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, इसमें न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीशों के कोर्ट रूम, कांफ्रेंस रूम, वकीलों के लिए, महिला अधिवक्ताओं के लिए भी एक अलग रूम प्रस्तावित है। महिला का सशक्तिकरण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। न्याया पालिका भी समाज का ही हिस्सा है, इसीलिए मुझे लगता है कि यहां भी महिलाओं की समुचित भागीदारी होना चाहिए। महिला में न्याया करने का नैसर्सिंग भाव होता है। इसलिए कहा जाता है कि एक मां अपने बच्चों के बीच भेदभाव नहीं करती। न्याय देने की प्रक्रिया किसी गणीतीय सूत्र के अनुसार नहीं है। इसलिए न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी भी न्यायपालिका में हितकारी होगी। मूर्मू ने जबलपुर न्यायालय के एक केस का जिक्र भी किया, जो आज भी याद किया जाता है।

5.12 pm

हिन्दी में भी आए हाईकोर्ट के फैसले

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि देशवासियों को न्याय पालिका पर गर्व है। हम सभी न्याय पालिका की निष्ठा का सम्मान करते हैं। आजादी के अमृतकाल में गर्व की बात है कि सबसे अच्छी न्याय व्यवस्था भारत में कायम है। मेरी इच्छा है कि उच्च न्यायालय के फैसले भी हिन्दी भाषा में लाने के लिए प्रयास किए जाएं।

राज्यपाल ने कहा कि देश जब आजादी के सौ साल मनाएगा, तब हम आजादी के क्षेत्र में भी सम्मान और गर्व के साथ आगे बढ़ेंगे। राज्यपाल ने कहा कि चाहे कोई गुनाहगार हो, लेकिन कोई निर्दोष को सजा न हो जाए, इसका भी ध्यान जरूर रखें।

5.06 pm

राज्यपाल मंगूभाई पटेल का संबोधन शुरू।

5.05 pm

मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया।

4.15 pm

द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां थोड़ी देर में हाईकोर्ट के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी।

4.00 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि दिग्गज नेता मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

राष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में केंद्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर "नानो" कांवरे, सांसद राकेश सिंह, चीफ ऑफ स्टाफ मध्य भारत एरिया जनरल आरपी सिंह, विधायक अजय विश्रोई, नन्दिनी मरावी, अशोक रोहाणी और सुशील कुमार तिवारी इंदु, जिला पंचायत सदस्य संतोष वरकड़े, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार, संभागायुक्त अभय वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं शरद जैन, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुभाष तिवारी "रानू", प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने किया।