11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च 2022 में रेलवे काट रहा चांदी, ऐसे कर ली करोड़ों की कमाई

मार्च 2022 में रेलवे काट रहा चांदी, ऐसे कर ली करोड़ों की कमाई  

2 min read
Google source verification
railways.jpg

Railways earn crore

जबलपुर/ रेल मंडल में सभी स्टेशनों पर रेलवे के उडऩदस्ता एवं चल टिकट निरीक्षकों द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। वित्त वर्ष के अंतिम मार्च माह में वाणिज्य विभाग के टिकट निरीक्षकों की टीम द्वारा इस माह में अब तक कुल 56 हजार तीन सौ से अधिक प्रकरण बनाकर इन यात्रियों से चार करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक का राजस्व वसूल किया जा चुका है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि मार्च माह में मंडल के द्वारा 4 करोड़ से अधिक की आय अनियमित टिकट यात्रियों से वसूल करके एक रिकॉर्ड स्थापित किया गया है।

मार्च माह में रेलवे ने रिकार्ड चार करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

रंजन ने बताया कि मंडल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल शरण माथुर तथा डीआरएम संजय विश्वास के निर्देशन में टिकट चेकिंग के अतिरिक्त माल भाड़ा, कैटरिंग, पार्किंग, सैंड्री अर्निंग तथा नान फेयर रिवेन्यू के तहत बड़ी आय मंडल द्वारा अर्जित की जा रही है। यह क्रम लगातार जारी रहेगा।

इधर, अवैध वेंडरों पर कसा शिकंजा
कटनी तथा उसके आसपास के छोटे स्टेशनों के फल विक्रेता पिछले कुछ दिनों से जबलपुर आकर बड़ी मात्रा में फलों को खरीद कर बिना टिकट एवं बिना लगेज बुक कराए गांव की महिलाओं के मार्फत अपना माल निरंतर रेल से भेज रहे थे इसकी स्रोत सूचना मिलने पर वाणिज्य विभाग की एक टीम ने आज मंगलवार को फलों की टोकरियों, बोरो के साथ इस कार्य में जुटी महिलाओं को पकड़ कर उनसे भारी जुर्माना वसूल किया है।

कोरोना अवधि के बाद जबलपुर से सिंगरौली की दिशा में चलने वाली गाडिय़ों से अवैध रूप से, भारी मात्रा में विभिन्न फल को ले जाने की शिकायत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन को मिली। इस स्रोत सूचना पर रंजन ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम को आज जबलपुर स्टेशन भेजा। इस टीम ने प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर बैठी 9 महिलाओं तथा उनके पास रखा हुआ लगभग तीन क्विंटल अनार, संतरा, अंगूर, मुसंबी आदि के संबंध में जब पड़ताल की तो ज्ञात हुआ कि सभी महिला व्यापारी उक्त तीन क्विंटल फलों को बिना लगेज बुक कराए, बिना टिकट के जबलपुर से कटनी की ओर ले जाने के लिए आई थीं।
श्रीवास्तव ने मुख्य टिकट निरीक्षक मनोज शर्मा तथा पार्सल सुपरवाइजर बीएस पांडे को बुलाकर कार्यवाई करते हुए महिला व्यापारियों पर पेनल्टी लगाई। वाणिज्य विभाग की इस कार्यवाई से लगभग 19 हजार रुपए का राजस्व बतौर जुर्माना वसूला किया गया। इस कार्यवाही के दौरान रेल पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में टिकट निरीक्षक भी उपस्थित थे।