6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rakhi Festival Perception : घरों में बिखरी पकवानों की खुशबू, बाजारों में रौनक

घरों में लजीज व्यंजनों की महक आ रही है
2 min read
Google source verification
Rakhi Festival Perception in mp

Rakhi Festival Perception in mp

जबलपुर । राखी का त्यौहार आने में अब मात्र चार-पांच दिन ही शेष रह गए हैं। समय कम बचा है। इस कारण घरों में इसकी तैयारी तेज हो गई है। बाजारों में जहां खरीदारी की रौनक दिखाई दे रही है, वहीं घरों में लजीज व्यंजनों की महक आ रही है। भाइयों का मुंह मीठा बहने घर में बनी मिठाइयों से करवाना चाहती हैं। यही वजह है कि घरों में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। अब लोग वह डिशेज भी घर में तैयार कर रहे हैं, जिन्हें घर में बनाना पहले मुश्किल होता था। आजकल चीजें बनाने के आसान तरीके आ गए हैं। यही वजह है कि अब लोग बाजारों से खरीदने की बजाय घरों में ही स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रहे हैं। सावन में वैसे ही पूरा महीना ही त्योहारों के नाम होता है। यही वजह है कि घरों में पकवानों की खुशबू पहले से ही आने लगी है। लोग लड्डू, मोहनथाल, छेने के आइटम समेत बेसन से बने आइटम बना रहे हैं। आप भी इस रक्षाबंधन में कोई डिश बनाने के बारे में सोच रही हैं तो नीचे लिखी रेसिपी आपकी मदद कर सकती है। तो आप भी तुरंत तैयार हो जाएं झटपट रेसिपी बनाने के लिए।


छेना मिठाई डिमांड पर
छेने की मिठाई खाने में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। यही वजह है कि लोग इसे चाव से खाते हैं। रक्षाबंधन को ध्यान रखते हुए शहर के लोग इसे घरों में बनाना ही प्रिफर कर रहे हैं। उनका कहना है कि मार्केट में शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। इसके साथ ही छेने के आइटम महंगी भी मिलते हैं। इसी वजह से सिटी वीमन घर में ही छेने से बनी मिठाइयां तैयार कर रही हैं।


नमकीन भी तैयार की जा रही
त्यौहार पर मिठाइयों का अधिक महत्व होता है, लेकिन लोग नमकीन दिखाना पसंद करते हैं। इसके लिए घरों में अब मठरी, नमक पारे, मिक्स चूड़ा जैसी चीजें घरों में तैयार की जा रही हैं। त्यौहार के समय आने वाले मेहमानों के लिए मेहमान नवाजी लोग घर में बने लजीज व्यंजनों से ही करना चाहते हैं।


ऐसे तैयार करें घर में रेसिपी
कुकिंग एक्सपर्ट दीपिका कपूर ने बताया कि आप घर पर ही स्वादिष्ट स्वीडिश तैयार कर सकती हैं। वह आपको यहां दो तरह की रेसिपी बनाना बता रही हैं। इसे ट्राई करें और त्यौहार को मिठाइयों के साथ सेलिब्रेट करें।
छेने का रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले दूध फाड़ लें। इसके बाद फटे दूध को कपड़े में निकाल लें और धो लें, ताकि उसका पूरा खट्टापन निकल जाए। पानी निकल जाने के बाद हाथ से मसलें। सॉफ्ट होने पर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। पतली चाशनी तैयार करें और गर्म चाशनी में छेने के गोले डाल दें। 15 मिनट तक ढंककर पकाएं।
काजू कतली बनाने के लिए आप आर्डिनरी टुकड़े वाले काजू का इस्तेमाल कर सकते हैं। काजू का पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद चाशनी में पीसे पाउडर को डालें और इसे चलाएं। जब काजू कतली की कंसिस्टेंसी जमने लायक हो जाए, तब उसे निकाल लें और थाली में फैला ले चांदी के वर्क से सजाएं।


यह आइटम तैयार किए जा रहे घरों में
छेने के रसगुल्ले
काजू कतली
नारियल की बर्फी,
बेसन, आटे के लड्डू
मोहनथाल
खोवे की मिठाई
गुलाब जामुन
सेवइयां खीर
मैसूर पाक
कुकीज
शकरपारे, नमक पारे
मठरी