बता दें कि भारतीय रेलवे ने रक्षाबंधन से लेकर पितृपक्ष, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के आसपास की तारीखों में अन्य ट्रेनों में अभी से बन रही स्थिति को देखते हुए 20 और ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर समेत भोपाल और कोटा मंडल से कई ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। बता दें ये सभी स्पेशल ट्रेनें जबलपुर शहर से पटना, मुंबई, पुणे, गया और रायपुर शहर के लिए चलाई जाएंगी। आंकड़ों के अनुसार स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के औसतन 10 कोच होने के कारण हर कोच में 72 सीटों के अनुसार 20 स्पेशल ट्रेनों से 14 हजार से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।