5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘माता सीता’ बोलीं- रामायण पर फिल्में और सीरियल बनाना बंद करो

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रामायण पर सीरियल और मूवी बनाने पर केंद्र सरकार से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जानिए इसके पीछे की वजह।

2 min read
Google source verification
ramanand sagar Ramayana actress dipika chikhaliya

'माता सीता' बोलीं- रामायण पर फिल्में और सीरियल बनाना बंद करो

रामानंद सागर के रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का इन दिनों रामायण को लेकर बनाई जा रही फिल्में और सीरियलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, फिल्मों और धारावाहिकों के जरिए रामायण के पात्रों को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है, जो की गलत है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, अब सरकार को रामायण के फिल्मांकन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

आपको बता दें कि, एक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंची अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान रामायण के किरदारों को गलत ढंग से पेश किए जाने पर खुलकर नाराजगी व्यक्त की तो वहीं आगे से इस तरह की फिल्मों के निर्माण पर बैन लगाने के लिए केंद्र सरकार से मांग भी की। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा कि, रामायण के किरदारों को इस तरह दिखाया जाना गलत है। ऐसा करके हम आने वाली पीढ़ी को गलत संदेश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शिव मंदिर में बड़ा हादसा : हाईटेंशन लाइन टूटकर श्रद्धालुओं पर गिरी, 20 से अधिक गंभीर, परिसर में मची भगदड़


हिंदुस्तान के कई मुद्दों पर किया जा सकता है काम- दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया ने कहा कि, अगर हम अपने देश हिंदुस्तान पर ही गौर करें तो यहां बहुत सारी कहानियां हैं। उनपर भी फिल्में और धारावाहिक बनाए जा सकते हैं, लेकिन लोग एक रामायण को पकड़कर चल रहे हैं। आपको याद हो कि, हाल ही में रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष के किरदारों और डायलॉग्स को लेकर देशभर में जमकर विवाद हुआ था। इसी विवाद पर मीडिया से चर्चा करते हुए रामानंद सागर की 'सीता' ने अपनी ओर से प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला-पुरुषों ने जमकर चलाए हथियार, 10 गंभीर घायल


दीपिका ने केंद्र सरकार के कामों को सराहा

मीडिया से चर्चा के दौरान अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने मोदी सरकार के कामों की सराहना करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है आजादी के बाद से अबतक किसी ने नहीं किया।