1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali: यहां मिल रही सबसे सस्ती मल्टीकलर झालर और स्टायलिश लैम्प

खरीददारी के लिए उमड़ रही भीड़

2 min read
Google source verification
sabse saste multicolor lights and lamps

यहां मिल रही सबसे सस्ती मल्टीकलर झालर

जबलपुर। रोशनी के पर्व दीपावली की रौनक शहर के बाजारों में नजर आने लगी है। शहर के लोगों ने घरों की सफाई और दीवारों पर पेंट आदि करा लिया है। अब बारी है सपनों के आशियाने को सजाने की। इसके लिए लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार मल्टीकलर देसी झालर और लैम्प लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। हालांकि दुकानों में चाइना मेड झालर भी है, लेकिन लोग इंडियन लाइट की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न आकार के रंग-बिरंगे लैम्प, सटक, लाइट से चलने वाले दीये और मूर्तियों की भी खूब मांग है।

10 रंगों वाली देशी झालर
लोगों की पसंद को देखते हुए इस बार बाजार में नई तकनीक पर आधारित मल्टीकलर झालर का स्टॉक किया गया है। अभी पूरी लाइटिंग एलइडी पर निर्भर है। पांच से 10 रंगों वाली देसी झालर लोगों को खूब भा रही है। इनका निर्माण शहर में ही होने लगा है। कई घरों में त्योहार से पहले एलइडी लाइट बनाई जाती है। विक्रेता हर्षित केसरवानी ने बताया, लोग खुद ही देसी झालरों की मांग कर रहे हैं।

वैरायटी की भरमार
ग्राहक सौरभ नामदेव का कहना था, बाजार में इतनी डिजाइन में लाइट उपलब्ध हैं कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा कौन सी लाइट खरीदें। इसी तरह विनीता मालवीय का कहना था, वे हर बार अलग वैरायटी के लैम्प खरीदती हैं। इस बार ये कई रंग और आकार में उपलब्ध हैं। देश, प्रदेश व शहर के कलाकारों द्वारा बनाए गए आइटम्स भी लाजवाब हैं। पहली बार इतनी वैरायटी वह भी कम दामों में देखने को मिल रही है। कलर्स लाइट्स बेहद ही आकर्षक हैं।

40 फुट तक लम्बी एलइडी लाइट
इंडियन एलइडी लाइट 20 से 40 फुट की लम्बाई में आ रही है। इनकी रेंज 90 रुपए से शुरू होकर 550 रुपए तक है। एलइडी लाइट और लैम्प विके्रता विक्रांत साहू ने बताया, बाजार में 50 रुपए से 150 रुपए तक की रेंज में लैम्प उपलब्ध हैं। इन्हें काफी आकर्षक तरीके से बनाया गया है। बीच में इनका चलन कम हुआ था, लेकनि नई डिजाइन आते ही इनकी मांग में इजाफा हुआ है। मल्टीकलर एलइडी लाइट वाली 50 से 90 मीटर लम्बी सटक भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।