
Fury among employees due to cancellation of leave of policemen
जबलपुर। समाज कितना भी आधुनिक हो जाए, लेकिन अभी भी बहुत से रिश्तों को वह अनैतिक ही मानता है। कह सकते हैं मान्यता नहीं देता। इसके बावजूद युवक-युवती का लिव इन रिलेशन बड़े शहरों में चलन में आ गया है, लेकिन अभी भी इसे छोटे शहरों, गांवों में मान्यता नहीं मिल पा रही है। इसके बीच यदि यह सुनने में आए कि दो युवक लिव इन में रह रहे हैं, वह भी जबलपुर जैसे शहर में तो, तूफान खड़ा होना ही है। फिलहाल जबलपुर शहर से सटे सिहोरा कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया। उसमें लिखा है-'वह दो साल तक एक युवक के साथ लिव-इन में रहा, लेकिन परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। मेरे साथी को अलग कर दिया। मैं उसे फंसाना नहीं चाहता था। अब ये अलगाव बर्दाश्त नहीं हो रहा। मुझे माफ करना, मैं जा रहा हूं।
पुलिस के अनुसार युवक और उसकी शिकायत पर 15 दिन पहले 377 के मामले में गिरफ्तार हो चुका इसी उम्र का उसका दोस्त दो साल तक जबलपुर के एक ढाबे पर एक साथ काम करते थे। दोनों शहर में किराए के मकान में साथ में रहते थे। उसी दौरान दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इसकी जानकारी उनके परिजन को हुई, तो वे दोनों को घर ले गए। उनके मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। घर से भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था। इस पर एक युवक ने 15 दिन पहले डायल-100 और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को साथी के बिछोह से व्यथित होकर एक युवक फंदे से झूल गया। सुसाइड नोट में उसने अपने सम्बंधों का जिक्र करते हुए साथी से माफी मांगी है। सिहोरा पुलिस ने प्रकरण जांच में लिया है।
Published on:
08 Aug 2020 09:14 pm
