12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

saints in india : लंदन, अमरीका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से दीक्षा लेने आए भारत, 90 में 73 संत स्नातक और 9 स्नातकोत्तर,

saints in india : गुजरात के सारंगपुर में बोचनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के 90 संतों ने बुधवार को संस्कारधानी में नर्मदा स्नान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
saints in india

saints in india

saints in india : गुजरात के सारंगपुर में बोचनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के 90 संतों ने बुधवार को संस्कारधानी में नर्मदा स्नान किया। इनमें से 73 संत स्नातक और नौ स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं। लंदन, अमरीका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से दीक्षा लेने वाले संत भी दल में शामिल हैं।

Breaking News : परीक्षा के बाद खेली होली, तलैया में नहाने गए दो छात्र डूबे! एक की लाश मिली

saints in india : संस्कारधानी में एक साथ पड़े 90 संतों के चरण, नर्मदा दर्शन और स्नान किया

saints in india : सनातन हिन्दू धर्म के शास्त्रों का प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा में जुड़े

संस्था के प्रशिक्षण केंद्र में सात वर्ष तक सनातन हिन्दू धर्म के शास्त्रों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये संत समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं धर्मसेवा में जुड़े हैं। उच्च कॅरियर का त्याग कर संत प्राचीन एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा पर निकले है। प्रयाग में कुभ स्नान, काशी, गोकुल, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, छपिया, जगन्नाथ पूरी आदि प्रमुख तीर्थों के दर्शन एवं स्नान कर ये संस्कारधानी पहुंचे। सभी ने नर्मदा स्नान एवं दर्शन कर रसल चौक में संस्था के महंत स्वामी महाराज के जन्मस्थान में प्रार्थना की।