
jobs
जबलपुर। निजी कम्पनी में काम करने वाले एक युवक के मोबाइल पर मैसेज भेजकर पार्ट टाइम नौकरी देने की बात कही गई। इसके बाद उसके पास ङ्क्षलक आया और उसके व उसकी पत्नी के एकाउंट से हजारों रुपए उड़ा लिए गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत हनुमानताल पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
हनुमानताल पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी
पुलिस ने बताया कि हड्डी गोदाम निवासी मोहम्मद नईम एक निजी कम्पनी में काम करता है। 19 जुलाई, 2021 को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें उसे पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर था। मैसेज में प्रतिदिन तीन से सात हजार रुपए कमाने की बात कही गई थी। मोहम्मद नईम ने मैसेज में भेजे गए ङ्क्षलक पर क्लिक किया तो उसे एक वॉट््सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसके बाद उसे एक मैसेज आया। इसमें आइडी बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद उसे यूपीआई के जरिए एक आइडी पर रुपए भेजने के लिए कहा गया। इस दौरान मोहम्मद नईम के एकाउंट से 53 हजार 220 रुपए और उसकी पत्नी के एकाउंट से 24 हजार 963 रुपए जमा कराए गए। रुपए निकालने के बाद ग्रुप से सभी आइडी को ब्लॉक कर दिया गया।
तेल, मसाले और चाय पत्ती तक ले गए चोर
अधारताल के ग्राम कुदवारी निवासी पदमा पटेल के सूने घर और दुकान का ताला तोडकर चोरों ने तेल, मसाले, कॉफी, चाय पत्ती, दाल समेत अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामले में मंगलवार को प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पदमा घर पर किराना दुकान भी संचालित करती हैं। वे छह मई को परिवार समेत विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब गई थीं। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
Published on:
18 May 2022 12:52 pm
