9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान जैसी बॉडी घर बैठे बनाएं, पाएं शिल्पा शेट्टी जैसी काया

सलमान जैसी बॉडी घर बैठे बनाएं, पाएं शिल्पा शेट्टी जैसी काया

3 min read
Google source verification
salman khan fitness training shilpa shetty fitness secrets

salman khan fitness training shilpa shetty fitness secrets

जबलपुर। समर सीजन में फिट बॉडी की चाह रखने के लिए सिटी गल्र्स और बॉयस डिफरेंट एक्सरसाइज पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए वे एेसी एक्सरसाइज पसंद करते हैं, जो कम थकान देने वाली हो और बॉडी को भी फिट बना सके। इसके लिए सभी का फोकस एरोबिक्स पर होता है। समर सीजन फैट कम करने का सीजन भी होता है। एरोबिक्स गल्र्स को सबसे ज्यादा पसंद होता है। डांस फॉर्म और म्यूजिकल बीट्स में की जाने वाली यह एक्सरसाइज ईजी और रिजल्ट देने वाली होती है। इसे घर पर भी किया जा सकता है। सिटी यंगस्टर्स का कहना है, कई बार जिमिंग और क्लास के लिए टाइम निकाल पाना मुश्किल होता है, एेसे में एरोबिक्स को किसी भी टाइम करना अच्छा लगता है।

about - परफेक्ट बॉडी के लिए करें एरोबिक्स, सिटी गल्र्स और बॉयज में फन एंड जॉय के साथ एक्सरसाइज का बढ़ रहा ट्रेंड

इंटरनेट से सीख रहे स्टेप्स
सिटी यंगस्टर्स ने बताया, गर्मी के सीजन में पसीना अधिक निकलता है, इसलिए वेट कम करने के लिए एक्सरसाइज पर फोकस करते हैँ। कुछ एेसे सजेशन भी होते हैं, जो सिर्फ ट्रेनर्स ही दे सकते हैं। जो लोग क्लास नहीं जा पाते वे इंटरनेट पर एरोबिक्स के स्टेप्स सीखते हैं। एरोबिक्स और •ाुम्बा का सबसे अधिक क्रेज सिटी गल्र्स में नजर आ रहा है। हाउस वाइव्स भी घर के कामों से समय निकालकर एरोबिक्स क्लासेस जॉइन कर रही हैं। ड्ड

भूलकर भी न करें ये काम

चाय/कॉफी पीना- विशेषज्ञों के अनुसार कैफीन शरीर का फोकस और ऊर्जा बढ़ाने में मददगार होता है। लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में लिया जाए, वो भी वर्कआउट से पहले, तो डीहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है।कई अध्ययनों में भी साबित हुआ है कि चाय, कॉफी ? ज्यादा पीने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है जिससे जलन की शिकायत होती है और आपका अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

आठ घंटे से कम या ज्यादा सोना- अगर वर्जिश से पहले आपने अपनी नींद पूरी नहीं ली या ज्यादा देर तक सोते रहे, तो आप सुस्त महसूस करेंगे, शरीर में ऊर्जा का संचार सामान्य नहीं होगा। 7-8 घंटे की पूरी नींद लें। कसरत शुरू करने और बेड छोड़ने के बीच कम से कम एक घंटे का गैप रखें।

कसरत से पहले भरपेट खाना, 'गलत' मील लेना- खाना खाने के फौरन बाद कसरत करने से पेट दर्द, उबकाई और शरीर में अकड़न की शिकायत हो सकती है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद एक्सरसाइज करें।

स्ट्रेचिंग- वर्कआउट से पहले वॉर्म करें, न कि स्ट्रेचिंग वर्ना अचानक से शरीर को स्ट्रेच करेंगे तो मांसपेशियों में इंजरी हो सकती है। लेकिन कसरत पूरी होने के बाद स्ट्रेच करना न भूलें।

खाली पेट कसरत करना- वर्जिश करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए अगर खाली पेट कसरत किया जाए तो शरीर सुस्त हो सकता है। इसलिए टहलने या कसरत शुरू करने से कम से कम आधे घंटे पहले फल या ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं।

पेनकिलर्स - पेनकिलर्स लेने से मांस पेशियों को आराम मिलता है। इसलिए अगर पेनकिलर लेने के बाद कसरत करेंगे तो इसका विपरीत असर होगा। कसरत शुरू करने से पहले पेनकिलर न लें। हो सके तो जितने दिन आप पेनकिलर लें रहें हैं, तब तक भारी कसरत न कर केवल कार्डियो करें या वॉक पर जाएं।

ज्यादा पानी पीना - कसरत शुरू करने से पहले ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम की मत्रा कम हो जाती है (हाईपोनैट्रेमिया )जिससे सिरदर्द, उबकाई या कमजोरी होने लगती है।