5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैरान कर देगा डॉक्टर सरपंच का यह सच, ग्रामीणों को भी नहीं हुआ था विश्वास

sensational disclosure:कई जिलों में सक्रिय शातिर चोर गिरोह (theft gangs) से खरीदते थे चोरी का मॉल, बनायी बेनामी सम्पत्ति, गिरोह के तीन गुर्गे और सरपंच पुत्र को पनागर पुलिस ने गिरफ्तार किया, सरपंच भी बना आरोपी
2 min read
Google source verification
four arrested in jabalpur police

four arrested in jabalpur police

जबलपुर. क्राइम ब्रांच (crime branch) और पनागर पुलिस (Panagar police) ने मंगलवार को एक डॉक्टर सरपंच (sarpanch) का सनसनीखेज खुलासा (sensational disclosure) किया। क्लीनिक चलाने की वजह से क्षेत्र में डॉक्टर के रूप में पहचान बनाने वाले को जनता ने इसी भरोसे सरपंच भी चुना था। पर उसकी और बेटे की असलियत सामने आयी तो सभी सन्न रह गए। ग्रामीणों (villagers) को तो अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि डॉक्टर सरपंच की अकूत कमाई चोरी का मॉल औने-पौने दामों में खरीदना और बेचना है। पुलिस ने सरपंच के बेटे को जहां गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे भी सहआरोपी बनाया है।
शातिर चोर गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी ने खोले राज
एसपी अमित सिंह ने मंगलवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के तीन गुर्गों समीम, बिरजू व सुशील उर्फ बबुआ को सोमवार की रात कारीवाह तिराहा से उस समय दबोच लिया। जब वे कार एमपी 21 सीए 0824 में चोरी का माल बेचने जा रहे थे। तीनों की सूचना पर कटनी जिले के गुदरी गांव में दबिश देकर पंकज सोनी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 70 ग्राम सोने के और डेढ़ किलो चांदी के जेवर सहित नकदी जब्त किए। पंकज का पिता ब्रजकिशोर सोनी सरपंच होने के साथ-साथ क्लीनिक चलाता है और क्षेत्र में वह डॉक्टर के रूप में प्रसिद्ध है। आरोपियों से चोरी का माल खरीदने में उसकी भी संलिप्तता मिली है। जिसके बाद पनागर पुलिस ने उसे भी सह आरोपी बनाया है।

IMAGE CREDIT: patrika

पनागर में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ा है ये गिरोह
एसपी सिंह ने बताया कि पनागर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए गए कटनी निवासी सुशील पटेल, रामदास वासुदेवा, अगोली, सनोरिया, सुमित सनोरिया, रामदीन माझी गिरोह के ही ये फरार गुर्गे हैं। तब पाटन, शहपुरा, सिहोरा, गोसलपुर, पनागर व तिलवारा की 10 चोरियों का खुलासा हुआ था और उनसे 15 लाख के जेवर व जीप जब्त हुई थी। तब आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे कटनी निवासी समीम, बिरजू के साथ मिलकर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे।
फरारी में दोनों ने तैयार किया नया गैंग
एएसपी क्राइम शिवेश सिंह बघेल के मुताबिक फरारी में दोनों ने करैया कुठला कटनी निवासी सुशील उर्फ बबुआ, सुधीर व डल्लू के साथ मिलकर नया गैंग बनाया और पनागर में दो व मझौली में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी समीम, बिरजू, बबुआ शातिर नकबजन हैं। इन पर जिला पन्ना में लगभग 27 प्रकरण और जबलपुर में 10 प्रकरण विचाराधीन हैं। फरार आरोपी सुधीर व डल्लू की तलाश जारी है। आरोपियों ने दमोह, कटनी,उमरिया, शहडोल, सागर, नरसिंहपुर, में चोरियां करना स्वीकार किया है। वहां की पुलिस को सूचना दी गई है। जबलपुर में भी अन चोरी की वारदात की माल जब्ती के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।