
shriram katha
जबलपुर. विश्राम शब्द में ही श्रीराम छिपे हुए हैं। अगर राम को अलग कर देंगे तो विष ही बचेगा। भगवान के नाम में भी वही सामथ्र्य है, जो स्वयं प्रभु के द्वारा त्रेता में संपन्न हुआ। संसार में कर्म करता हुआ प्रत्येक व्यक्ति भ्रमित हो जाता है और उसे विश्राम की आवष्यकता पडती है।
इसी उद्देश्य से व्यक्ति संसार में भोगों में विश्राम खोजता है। श्रीराम नाम के जप से व्यक्ति को स्वार्थ और परमार्थ दोनों की उपलब्धि हो सकती है। श्री ठाकुर बिहारी कुचैनी ट्रस्ट के तत्वावधान में दमोहनाका में चल रही संगीतमय भजन एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को मन्दाकिनी दीदी श्रीराम किंकर ने ये उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वास्तविक विश्राम श्रीराम की शरण में गए बिना नहीं मिल सकता। भरत का संपूर्ण जीवन यज्ञमय है। उनकी प्रत्येक क्रिया में श्रीराम के प्रति समपर्ण परिलक्षित होता है।
जब प्रभु की पादुका को सिंहासन पर स्थापित कर भरत ने अयोध्या का राज्य नंदीग्राम से चलाया। यह संसार के समक्ष एक अनूठा दृष्टांत है। कथा व्यास पीठ का पूजन एवं आरती एडवोकेट चौधरी, विजय चंद जैन, गुलाब चंद्र बिलैया, केएन दुबे, रामूलाल कुदरया, आचार्य वासुदेव शास्त्री, कामता महाराज, अरविंद दुबे की उपस्थिति रही।
भेड़ाघाट त्रिशूल भेद में यज्ञ की पूर्णाहुति
जबलपुर. श्री सिद्ध ज्योति सेवा संस्थान के तत्वावधान में त्रिशूल भेद, न्यू भेड़ाघाट में आयोजित ब्रह्मांड पुराण एवं महामृत्युंजय जप यज्ञ में मंगलवार को पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर कथा व्यास डॉ सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री ने कहा कि सत्य का मार्ग बड़ा ही कठिन होता है। भगवान को अपने हर भक्त का ध्यान रहता है और भगवान भक्त के वश में ही होते हैं। उन्होंने महामृत्युंजय महायज्ञ की महिमा का वर्णन किया। कथा के समापन पर भंडारा में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कल से होगी श्रीराम कथा
जबलपुर. शास्त्रीनगर स्थित गणेश मैदान में गुरुवार से श्रीराम कथा का शुभारम्भ होगा। सात दिवसीय अनुष्ठान में स्वामी राजेश्वरानन्द सरस्वती नित्य दोपहर दो बजे से कथा रस वर्षा करेंगे। वृन्दावन की ब्रजेश आदर्श रामलीला मंडली शाम सात बजे से मंचन करेगी। आयोजन समिति के प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को धार्मिक आयोजन की जानकारी दी। पहले दिन सुबह १० बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से कथा स्थल तक ले जाने के लिए २० ई रिक्शों का प्रबंध किया गया है। इस मौके पर विधायक तरुण भनोत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया व शहर अध्यक्ष शिव पटेल, रोहित तिवारी, पंकज तिवारी, प्रमोद तिवारी, रविशंकर यादव, नारायण प्रसाद शुक्ला एवं आशीष ठाकुर मौजूद थे।

Published on:
17 Jan 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
