
Special clothes made of dung
जबलपुर . धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. धूप में और तल्खी आ चुकी है, घरों में कूलर के बिना काम नहीं चल पा रहा है, एसी आन हो चुका है और फ्रिज का पानी ही प्यास बुझा पा रहा है. बाजारों में लस्सी, गन्ने का रस, आइसक्रीम और अन्य कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री बेतहाशा बढ़ गयी है. गरमी में वेशभूषा भी बदल चुकी है, आम कपड़ों से इस सीजन में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए कपड़े की क्वालिटी भी बहुत अहमियत रखती है। शहर में टेम्प्रेचर तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में टेम्प्रेचर ४० से ४६ डिग्री हो सकता है, लेकिन ऐसे टेम्प्रेचर में खुद को ठंडा रखने के लिए कॉर्बन बेसिक क्लाॉथ आपकी मदद करेगा। इसके शोरूम मार्केट में कम हैं। मार्केट में आर्गेनिक क्लॉथ की डिमांड बढ़ रही है। इन कपड़ों को बनाने के लिए जो कपास प्रयोग की जाती है, कपास के उन पौधे को बड़ा करने में गोबर और ऑर्गेनिक की खाद का यूज किया जाता है। इसमें जेंट्स और लेडीज के लिए डिफरेंट टाइप की ड्रेस अवेलेबल है, जो आपको कूल रखेगा।
लेगिंग और लूपर
गल्र्स में हैरम, लेगिंग, लूपर, पैजामा, टॉप आदि पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ कॉर्टून बेस्ड टी-शट्र्स भी मार्केट आई हुई हैं। जो काफी रीजनल रेट में उपलब्ध हैं। यह बेहद सॉफ्ट होने की वजह से आरामदायक भी रहते हैं।
होता है नेचुरल कलर यूज
ये कपड़े बहुत खास होते हैं, विशेष गर्मी के मौसम में तो इन कपड़ों से बेहतर की बात ही नहीं हो सकती. मार्केट के विशेषज्ञ बताते हैं कि ये कपड़े बहुत आरामदायक होते हैं. इन कपड़ों को बनाने के लिए जो कपास प्रयोग की जाती है, कपास के उन पौधे को बड़ा करने में गोबर और ऑर्गेनिक की खाद का यूज किया जाता है। इसके बाद इससे धागा तैयार होता है। कलरफुल करने के लिए कैमिकल का यूज नहीं किया जाता, बल्कि नेचुरल कलर का प्रयोग किया जाता है। इनमें गुलाब, गेंदे के फूल, पेड़ों की पत्तियां, अनार, चुकंदर आदि का यूज किया जाता है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है।
Published on:
01 Apr 2018 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
