
Stone Pelting : मध्य प्रदेश के जबलपुर में छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। पाटन के कोनी गांव में बर्मन और चौधरी समाज के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। जिसे शांत कराने के लिए जब डायल 100 मौके पर पहुंची तो लोगों ने उसे भी घेर लिया। इस पथराव में 10 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने दो पुलिस चौकियों से बल मंगवाकर मामले को शांत करवाया। घायलों का इलाज पाटन स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है।
विवाद शुरू तब हुआ जब राज चौधरी नाम का व्यक्ति सुबह 11 बजे गांव के किराना दुकान में समान लेने गया था। वहां उसका कुछ बर्मन समाज के लोगों से विवाद हो गया। बर्मन समाज के लोगों ने राज के साथ मारपीट की और उसे वापस भेज दिया। घर वापस आकर राज ने ये बात अपने परिजन को बताई। इसके बाद चौधरी समाज के करीब 25-30 लोग सड़क पर निकल गए और बर्मन समाज के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दूसरी तरफ के लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर 100 से अधिक लोग जमा हो गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे।
डायल 100 को जब विवाद की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और समझाइश करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें ही घेर लिया। डायल 100 ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पाटन और कंटगी थाने से फोर्स को बुलाया गया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। पथराव के कारण 10 लोग घायल हुए है जिसमें दो लोगों को सिर पर गंभीर चोटें आई है।
पुलिस के अनुसार, चौधरी और बर्मन समाज का लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था लेकिन उस समय पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। हालांकि, अभी पथराव के बाद गांव में शांति है। जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि सभी ग्रामीणों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए हैं। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published on:
02 Nov 2024 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
