2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉम्पीटेटिव एग्जाम की तैयारी पर शहर के दिव्यांगों का फोकस

लुई ब्रेल जयंती आज : अफसर बनने की दिव्य दृष्टि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 4 Jan 2018, 5:30 AM IST

Students focused on preparation of a computative exam

Students focused on preparation of a computative exam

जबलपुर. इनके सपनों में भी हौसलों की उड़ान भरने की चाह है। जीवन में आगे बढऩे की उम्मीद भी इनकी बातों में नजर आती है। वे पढ़ाई पूरी करने के साथ अब सुनहरे भविष्य को गढऩे की बात भी करते हैं। इनमें से किसी का सपना जहां बड़ा बाबू बनने का है, तो कोई बैंक मैनेजर और आईएएस अधिकारी बनना चाहता है। इसके लिए वे कॉम्पीटेटिव एग्जाम की तैयारी भी कर रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं शहर के उन दिव्यांगों की जो कि दृष्टिहीन होते हुए भी बेहतर भविष्य के सपनों को संजोकर प्रयास कर रहे हैं। इन सभी का सपना बेहतर कॅरियर का निर्माण करना है।
डिजिटल की ओर दिव्यांग

दिव्यांगों के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई-नई तरह के कॉन्सेप्ट भी गवर्नमेंट द्वारा अप्रूव्ड किए जा रहे हैं। शहर के गवर्नमेंट महाकोशल कॉलेज में दिव्यांगों के लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स सिखाया जाता है, क्योंकि कॉलेज में सबसे ज्यादा दृष्टिहीन छात्र पढऩे के लिए आते हैं। इसके साथ ही अब डिजिटल के दायरे को छूते हुए वे स्मार्ट स्टडी भी कर रहे हैं।

__________________________________________

यूजीसी नेट नवंबर का रिजल्ट जारी

जबलपुर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) 2017 नवंबर का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म का नंबर फिल करना होगा, फिर रोल नंबर और लास्ट में अपनी डेट ऑफ बर्थ फिल करके सबमिट करनी होगी। यहां पर यह ध्यान रखें कि आप वही डेट ऑफ बर्थ फिल करें जो एडमिट कार्ड पर थी। इसके बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा। कहा जा रहा था कि रिजल्ट जनवरी के सेकंड वीक में आएंगे, लेकिन समय से पहले ही रिजल्ट जारी होने से उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर 2017 को किया गया था। कुछ दिन बाद ही बोर्ड ने आन्सर शीट भी जारी कर दी थी। इसमें लगभग 9 लाख प्रतिभागियों ने 84 विषयों के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा देश के 91 शहरों के 1700 परीक्षा केंद्रों में हुई थी।