7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर – देखें वीडियो

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर - देखें वीडियो  

2 min read
Google source verification
surya ka rashi parivartan

surya ka rashi parivartan

जबलपुर। ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं।

मीन राशि में गए ग्रहाधिपति, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

गुरुवार 15 मार्च को ग्रहाधिपति सूर्य का मीन राशि में प्रवेश हो गया। इसे मीन संक्रांति भी कहते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशि वालों पर प्रभाव होगा। साथ ही मीन राशि में सूर्य और गुरु की युति भी बनेगी, इसका असर भी सभी राशि वालों पर होगा।

इन राशियों को शुभ

ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च सुबह 6.58 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में वे 14 अप्रेल तक रहेंगे। इसके बाद सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद शुक्ला ने बताया कि मुख्य रूप से सूर्य का यह गोचर चार राशियों के लिए बेहद शुभफलदायी होगा। उन्होंने बताया कि सूर्य वृषभ राशि के एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। इसे आर्थिक लाभ और इच्छा का भाव माना जाता है। सूर्य इस वृषभ राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। ऐसे में इन राशि वालों को विशेष लाभ होगा।

वहीं, वृश्चिक राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव को प्रेम, संतान और शिक्षा का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में लाभ की पूरी सम्भावना है। सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा। इस राशि को वाणी, परिवार और बचत का कारक माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों का समय अच्छा बीतेगा। शुक्ला के अनुसार मीन राशि के लग्न भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा।

इन पर नकारात्मक

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य का मीन राशि में गोचर मेष राशि वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसका असर जीवन पर पड़ेगा। सूर्य के मीन में गोचर से सिंह राशि वालों की परेशानी बढ़ने वाली है। कन्या राशि वालों पर भी सूर्य के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पडेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मकर राशि वाले लोगों के लिए भी सूर्य का गोचर शुभ फलदायी नहीं रहने वाला है। शेष राशियों पर सूर्य के मीन संक्रमण का सामान्य शुभ प्रभाव होगा।