
Swami Shyamdevacharya Janmotsava In Narsingh mandir jabalpur
जबलपुर। शास्त्री ब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर में इस समय मंत्रोच्चार स्वर गूंज रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंग श्रद्धालुओं को आल्हादित कर रहे हैं। जगद्गुरु नृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य महाराज के जन्मोत्सव की श्रंखला में 8 फरवरी को यहां विशेष कार्यक्रम होगा। दक्षिण भारतीय पुरोहित संघ के आचार्य विष्णु सहस्त्र अर्चन करके महाराजश्री की दीर्घायु के लिए कामना करेंगे। मंगलवार को भी यहां भव्य कार्यक्रम हुआ। श्रीमद् भागवत कथा माला के क्रम में भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए गए।
प्रकृति सबसे अहम
नरसिंह मंदिर में चल रही कथा प्रवचन माला में मंंगलवार को डॉ. स्वामी श्याम देवाचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति को सबसे महत्वपूर्ण माना। पहले उन्होंने कालिया का मर्दन करके जल और जीवों की रक्षा की। गोपाल बनकर गायों के संरक्षण का संदेश दिया और फिर गोवर्धन पर्वत का पूजन प्रारंभ कराकर ये बताया कि नदी, पर्वत, पेड-पौधे और प्रकृति ही साक्षात् ईश्वर का अंश है। इनका संरक्षण करना चाहिए। इनके संरक्षण में ही मानव समाज की सुरक्षा व कल्याण छिपा हुआ है।
झूमकर नाचे श्रद्धालु
कथा माला के दौरान भक्ति संकीर्तन और भक्ति गीतों की स्वर सरिता भी बहती रही। इसके सम्मोहन में बंधे श्रद्धालु झूमकर नाचे। कथा के पूर्व डॉ. स्वामी नरसिंहदास, सनातन धर्म महासभा के मधुसूदन दास मालपाणी, चंद्रकुमार भानोत, अशोक मनोध्या समेत अन्य श्रद्धालुओं ने कथा व्यास महाराजश्री का पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, डॉ. राजीव लोचन तिवारी, पं. अनूपदेव शास्त्री, जगदीश सरला सिंह ठाकुर, उमा ठाकुर, श्याम साहनी, वीणा तिवारी, जगत बहादुर सिंह अन्नू, बबलू सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
8 को होगा विशेष पूजन
बताया गया है कि दक्षिण भारतीय पुरोहित संघ के तत्वावधान में नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर में 8 फरवरी को विष्णु सहस्त्र अर्चन करके नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य की दीर्घायु के लिए कामना की जाएगी। दक्षिण भारतीय मंदिर मढ़ाताल के पुरोहित स्वामी नाथन अय्यर ने बताया कि स्वामी श्यामदेवाचार्य के प्राकट्योत्सव में विशेष अनुष्ठान किया जाएगा। श्री सनातन धर्म महासभा, नरसिंह मंदिर-गीताधाम शिष्य मंडल, श्री रामलीला समिति गढ़ा समेत अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर में अभिषेक, अनुष्ठान, कथा प्रवचन समेत अन्य धार्मिक आयोजन निरंतर चल रहे हैं।
Published on:
06 Feb 2018 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
