2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब का स्विमिंग पूल, यहां तैरने लगती है लाइन

नगर निगम भंवरताल स्विमिंग पूल हुआ ओपन, इस बार 15 दिन पहले ही खुले पूल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 24 Mar 2019, 8:50 PM IST

swimming fun

swimming pool

जबलपुर. गर्मी का असर तेज होने के कारण इस बार शहर का भंवरताल स्विमिंग पूल जल्दी ओपन हो गया है। पानी में छई छपाक तो कहीं अंडर वॉटर स्विमिंग के नजारे दिखाई दे रहे हैं। पूल में बच्चों की रौनक और हॉट सीजन में कूल-कूल अहसास रोज शाम और सुबह दिखाई दे रहा है। पिछले सप्ताह से स्विमिंग पूल ओपन कर दिया गया। शुरुआती दिनों से ही यहां बड़ी संख्या में तैराकी का शौक रखने वाले पहुंच रहे हैं। ५० मीटर वाले इस पूल में बच्चों से लेकर बड़े भी स्विमिंग के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। शहर में एकमात्र पब्लिक स्विमिंग पूल है। यदि आप भी स्विमिंग करना चाहते हैं तो सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक स्विमिंग के बैचेस चलाए जा रहे हैं। बच्चों की संख्या सभी बैच में ज्यादा है, क्योंकि एग्जाम का प्रेशर खत्म हो चुका है और अब वे टेंशन फ्री होकर फ्री टाइम पर स्विमिंग के लिए पहुंच रहे हैं।
इंतजार हुआ खत्म

पूल में कुछ लोक तैराकी सीखने पहुंच रहे हैं तो कुछ लोग रुटीन स्विमिंग के लिए आ रहे हैं। लोगों को फ्रंट, बैक, बटरफ्लाई और अंडर वॉटर डायविंग स्विमिंग सिखाई जा रही है। गल्र्स भी स्विमिंग के लिए पहुंच रही हैं। सोना ने बताया कि कई दिन से पूल खुलने का इंतजार था। अब वे रोजाना पूल आ रहे हैं।
फैमिली और लेडीज बैच

मॉर्निंग शिफ्ट में लेडीज के लिए बैच कोच सुनील पटेल ने बताया कि सुबह वाली शिफ्ट में महिलाएं भी स्विमिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए महिला कोच की व्यवस्था की गई है। गल्र्स के लिए सिंगल बैच मॉर्निंग में चलाया जाता है। इसके अलावा फैमिली बैच भी शुरू किया गया है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

फैमिली और लेडीज बैच को ध्यान रखते हुए इस बार यहां पर रोजाना प्रति घंटे पैसे देकर तैरने वाला सिस्टम इस बार खत्म कर दिया है। जो लोग मेम्बरशिप ले रहे हैं, केवल उन्हें तैरने की इजाजत मिलेगी। सुनील पटेल की मानें तो इससे पूल को ज्यादा भीड़ होने से बचाव होगा और सुरक्षा के लिहाज से भी सही है।
भंवरताल पूल में शुल्क

- एक महीना मेम्बरशिप- 1000
कुछ और भी पूल

- कोबरा स्विमिंग पूल आर्मी ऑफिसर्स के लिए है, जहां वे और उनकी फैमिली स्विमिंग का आनंद लेते हैं।

- कुछ होटल्स में स्विमिंग पूल है, जो बच्चों के लिए गर्मी में बैचेस लगाते हैं।
- शहर के कुछ स्कूलों में पूल की सुविधा है, जो बच्चों के लिए ओपन किए गए हैं।