17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफ्रीका में रामायण से सीखते हैं जीवन जीने की कला 

प्रो. उषा देवी शुक्ला से पत्रिका की खास बातचीत

2 min read
Google source verification

image

sudarshan@123 kumar

Dec 20, 2016

Usha Devi Shukla

Usha Devi Shukla

जबलपुर। दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद, मॉरीशस व फिजी में बसे भारतीय लोग रामायण से जीवन जीने की कला सीखते हैं। रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा उनके जीवन का अहम हिस्सा है। डरबन में रामायण मंडली हैं। बड़ी संख्या में राम व हनुमान मंदिर हैं। रामनवमी, हनुमान जयंती भव्यता के साथ मनाई जाती है। अखंड रामायण भी होती है। यह बात डरबन की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वाजुलु नेटल की प्रोफे सर उषा देवी शुक्ला ने 'पत्रिका से विशेष बातचीत में कही।

उन्होंने बताया कि अफ्रीका, वेस्टइंडीज, फिजी में भारतवासियों की रामायण के प्रति अटूट आस्था है। अफ्रीका में रहने वाले हिन्दी, तमिल, तेलुगु व गुजराती भाषी लोग नए वर्ष की शुरुआत से पूर्व रात 12 से 1 बजे तक सुंदरकांड पाठ करते हैं।'रामचरितमानस के दक्षिण अफ्रीकी देशों में रहने वाले हिन्दी भाषियों पर असरÓ पर पांच साल तक रिसर्च किया है। 60 वर्षीय प्रो. शुक्ला ने रिसर्च पर 250 पेज की किताब भी लिखी है। 18वां अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन 2003 में डरबन में आयोजित किया था। 2004 में हनुमान सम्मेलन आयोजित किया था। प्रो. शुक्ला ने बताया कि वे 20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रिसर्च प्रस्तुत कर चुकी हैं। 36 साल से विश्वविद्यालय में पढ़ा रही हैं। यूनिवर्सिटी से बतौर प्रोफेसर उनका अंतिम ऑफिशियल टूर है। इसके बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

प्रो. शुक्ला के साथ उनके पति देवेन्द्र शुक्ला भी यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि वल्र्ड रामायण कांफ्रेंस के लिए ई-मेल से आमंत्रण मिला तो वे चकित थीं, क्योंकि जबलपुर से कभी कोई वास्ता ही नहीं रहा।

एेसे हुई शुरुआत

डॉ. शुक्ला ने बताया कि अफ्रीकी देशों में भारतीयों की पांच पीढि़यां हो चुकी है। पहले जो भारतीय वहां मजूदरी करने गए थे उन्हें पढऩा भी नहीं आता था। लेकिन उन्हें रामायण के दोहे, चौपाई व सुंदरकांड कं ठस्थ था। वे दिनभर काम करने के बाद शाम को इक_े होकर सुंदरकांठ पाठ का गायन करते थे। धीरे-धीरे लोगों ने रामायण के माध्यम से हिन्दी पढऩा सीखा।

ये भी पढ़ें

image