NTPC : रबी सीजन के शुरू होते ही प्रदेश में बिजली की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बिजली की सप्लाई पूरी तरह से एनटीपीसी पर निर्भर है। मध्य प्रदेश पावर जनरेशन कपनी के ताप विद्युत गृहों की क्षमता साढ़े छह सौ मेगावॉट से अधिक है। लेकिन इन ताप विद्युत गृहों से महज 50 से 60 प्रतिशत बिजली का उत्पादन हो रहा है। जल विद्युत गृहों का भी यही हाल है। हाल ही में जल विद्युत गृहों से भी उत्पादन आधा कर दिया गया। ऐसे में यदि एनटीपीसी के साथ किसी प्रकार की समस्या आती है, तो प्रदेश में बिजली संकट पैदा हो सकता है।