5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 9 नंबरों पर फोन करके घर बैठे मंगवा सकते है किराने का सामान, देखे लिस्ट….

जिला प्रशासन ने होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध कराने 9 किराना दुकानों के नंबर उपलब्ध कराए हैं.....

2 min read
Google source verification
59365622.jpg

groceries

जबलपुर। मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या घट रही है और निगेटिव रिपोर्टे बढ़ रही हैं। यानी कुल मिलाकर प्रदेश की स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। शनिवार को इंदौर व धार में नौ-नौ, जबलपुर में पांच व इटारसी में दो नए मरीज समेत कुल 29 नए मरीज मिले। इंदौर के मरीजों की संशोधित सूची जारी होने से प्रदेश में अब कुल मरीज 1350 हो गए हैं लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में सावधान रहने की जरूरत है। यही कारण है कि लॉकडाउन के दौरान शहर की सभी किराना दुकानें समय पर ही खुली रखने के निर्देश जारी हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर लोगों को किराने के सामान की कोई समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध कराने 9 किराना दुकानों के नाम व नंबर जारी किए हैं। घर बैठे आप इन नंबरों पर फोन करके किराने के सामान की होम डिलीवरी करा सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस संबंध में आदेश जारी हुए थे, लेकिन उन्हें निरस्त कर दिया गया है। अब नया आदेश जारी कर 9 दुकानों को निर्धारित समय के बाद भी खुली रखने की अनुमति प्रदान की है।

इन दुकानों से मंगा सकते हैं सामान

- न्यू विनय स्टोर्स बादशाह हलवाई मंदिर पोलीपाथर (8109376510)

- डस्क एंड डॉन राइट टाउन (7987387751)

- प्रताप किराना स्टोर्स गलगला (9977728888),

- सुगर डीलर मुकादमगंज (9755300031)

- जॉय चिकन नेपियर टाउन (9300106061)

- फ्लोरिस ग्रीन मार्ट मुकादमगंज (9201030103),

- वन्या फ्रूट्स एंड वेजिटेबिल सेंटर ब्राह्मण मोहल्ला गढ़ा पुरवा (7000398918)

- द केक कंपनी नेपियर टाउन (8989185116)

- जैन किराना स्टोर्स पिसनहारी की मढ़िया (8962626498)