12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम मर जाएगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे… जानें क्या है पूरा मामला

आदिवासियों के आशियाने उजाड़ने की तैयारी,  महिलाओं ने जमकर किया हंगामा, प्रशासन पर लगाया साजिश का आरोप,  वार्ड  नंबर 9 पहरेवा बस्ती का मामला

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lali Kosta

Dec 24, 2016

tribal, SC-ST, sihora road construction, blame of

tribal, SC-ST, sihora road construction, blame of tribal, L&T company, removing residents

सिहोरा। सिहोरा के वार्ड नंबर 9 पहरेवा आदिवासी बस्ती में शनिवार को एलएंड कंपनी के ठेकेदार द्वारा पहाड़ी पर मुरम खोदने को लेकर बवाल मच गया। पहाड़ी में रहने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके आशियाने उजाड़ रहा है। घंटे भर तक महिलाओं ने जमकर गुस्सा निकल हुआ।
ये है पूरा मामला-
जबलपुर-रीवा फोरलेन बनाने वाली एलएंडटी कंपनी पहरेवा में मुरम खोद रही थी। जिस जगह पर मुरम खुदाई का काम चल रहा था। उससे लगी हुई जमीन पर आदिवासी बस्ती बसी है। खुदाई के दौरान तीन से चार आदिवासियों के मकान टूट गए। जिसको लेकर लोगों का आक्रोश भड़क गया। भारी संख्या में महिलाए मौके पर जमा हो गई। बस्ती की महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि 30 से 40 परिवारों को यहां से हटाने की साजिश की जा रही है। जानबूझकर ठेकेदार कंपनी को बसाहट वाली जगह पर मुरम खोदने की अनुमति दे दी गई। लोगों ने कहा हम मर जाएगे, लेकिन यहां से हटेंगे नहीं।⁠⁠⁠⁠

ये भी पढ़ें

image