
try to rape minor girl
जबलपुर। एक युवक द्वारा गांव की ही एक नाबालिग पर बुरी नीयत रखी जा रही थी। वह उसे आए दिन बुरी नजरों से घूरता रहता था, हालांकि किसी को इस बात का आभास नहीं हुआ कि युवक के मन में क्या चल रहा है। एक दिन उसे मौका मिला तो उसने किशोरी को अंधेरे में पकड़ लिया। उसके इंकार और विरोध के बावजूद वह अपनी हवस मिटाना चाहता था, किशोरी उससे छूटने का प्रयास करती रही लेकिन युवक ने उसे नहीं छोड़ा। इसी बीच उसने दुष्कर्म करने की कोशिश भी की, जिसके बाद किशोरी ने शोर मचा दिया और उसका भाई मौके पर पहुंच गया। आरोपित युवक भाग पाता, इसके पहले ही किशोरी के भाई ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
यह है मामला
बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत १६ वर्षीय किशोरी को उसके ही गांव का रहने वाला २५ वर्षीय युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे उसके भाई व दादी ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। किशोरी रात आठ बजे शौच के लिए गई थी। किशोरी को अकेला पाकर गांव के अंकित कुशवाहा ने छेड़छाड़ कर दी। वह किशोरी का मुंह दबाकर बगीचे की तरफ ले गया। तभी किशोरी को तलाशते हुए उसकी दादी और भाई मौके पर पहुंच गए। दोनों ने अंकित को दबोच लिया और देर रात थाने लेकर पहुंचे।
गैंगरेप के आरोपित फरार
उधर, पनागर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपित फरार है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं। तीनों ने किशोरी को आधी रात झांसा देकर घर से बुलाया था। किशोरी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Published on:
26 Dec 2017 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
