12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गईं केंद्रीय मंत्री की बेटी, पेड़ से जा टकराई कार, चार घायल

गंभीर हालत में ले गए अस्पताल, एयरबेग खुल जाने से बच गई जान, तेज रफ़्तार कार से हुआ हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
kulaste.png

एयरबेग खुल जाने से बच गई जान

जबलपुर. केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते की बेटी वंदना की कार हादसे का शिकार हो गई है। उनकी तेज रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत मेें अस्पताल ले जाया गया हालांकि डाक्टर्स का कहना है कि कोई घातक चोट नहीं आई है। हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई वंदना की जांच के बाद डाक्टर्स ने बताया कि उनकी चोटें घातक नहीं - हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते की बेटी वंदना जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट जा रहीं थीं। उन्हें दिल्ली जाना था। एयरपोर्ट के पास ही उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि रफ़्तार तेज होने से कार एकाएक बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में वंदना की कमर और सिर में गंभीर चोटें लगीं। उनके साथ कार में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई वंदना की जांच के बाद डाक्टर्स ने बताया कि उनकी चोटें घातक नहीं हैं। उन्हें हिप बोन, चेस्ट और सिर में चोटें आई हैं।

एयरबैग खुल गया जिससे केंद्रीय मंत्री की बेटी की जान बच गई- खमरिया पुलिस के अनुसार हादसा एयरपोर्ट रोड पर बंजारी माई के पास हुआ। संयोग से एयरबैग खुल गया जिससे केंद्रीय मंत्री की बेटी की जान बच गई। बेटी के साथ हुए हादसे की सूचना मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते को दे दी गई है। वे शुक्रवार को बेटी का हालचाल जानने जबलपुर आ सकते हैं।