
Vande Bharat Train: यात्रियों को बड़ी राहत... स्पेशल कोच हटाकर लगाई तेजस की बोगियां, किराया भी किया कम
जबलपुर . शहर से भोपाल के कमलापति स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लोकप्रिय बनाने के लिए रेल प्रशासन ने आम जनता से सुझाव मांगे थे। रेल मंडल के पास 200 लोगों के सुझाव पहुंचे। इसके आधार पर रेल प्रशासन ने वंदे भारत ट्रेन को वाराणसी और रायपुर से जोड़कर चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। रेल प्रशासन ने कहा है कि यदि वंदे भारत ट्रेन को इन दो शहरों तक चलाया जाता है तो यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
20 जून से शुरुआत
रेल प्रशासन ने जबलपुर से कमलापति तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 20 जून से की थी। इस ट्रेन को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।
सीधी ट्रेन नहीं
वंदे भारत एक्सप्रेस को जबलपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी तक चलाने की मांग की गई है। अभी शहर से वाराणसी तक कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। इसके साथ ही रायपुर तक गोंदिया होकर चलाने का भी सुझाव आया है।
किराया हो कम
रेल प्रशासन को यात्रियों ने किराया कम करने और इसके समय में बदलाव का भी सुझाव दिया है। जबलपुर-कमलापति के बीच वंदेभारत ट्रेन का किराया चालीस फीसदी तक कम किया जाए। जनशताब्दी और वंदे भारत ट्रेन एक ही समय पर चल रही है। इसमें भी बदलाव किया जाए। ट्रेन में सीनियर सिटीजन को रियायत देने, अन्य स्टेशनों को जोड़ने, केटरिंग चार्ज कम करने का भी सुझाव आया है।
जबलपुर-कमलापति वंदे भारत ट्रेन को लोकप्रिय बनाने के लिए सुझाव मांगे गए थे। इन सुझावों के आधार पर हमने नए रूट का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
विश्वरंजन, सीनियर डीसीएम
Published on:
08 Aug 2023 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
